सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   GPM News Obstruction of Census Duty and Misconduct and Case Registered Against Two Accused

GPM News: जनगणना ड्यूटी में बाधा और बदसलूकी, दो आरोपियों पर केस हुआ दर्ज

अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 May 2026 11:07 AM IST
विज्ञापन
सार

पेंड्रा विकासखंड के जाटादेवरी एवं वासिमपाट गांव में जनगणना अधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी के साथ बदसलूकी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया। दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

GPM News Obstruction of Census Duty and Misconduct and Case Registered Against Two Accused
जनगणना के दौरान बदसलूकी धमकी FIR दर्ज।
विज्ञापन

विस्तार

जिले में जनगणना ड्यूटी के दौरान शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। जनगणना अधिकारी से अभद्रता करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। प्रशासन ने इस गंभीर मामले में तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है।

Trending Videos


यह घटना पेंड्रा विकासखंड के जाटादेवरी और वासिमपाट गांव की है। ग्राम पतगवां निवासी मिथलेश कुमार चौधरी जनगणना कार्य कर रहे थे। इसी दौरान जाटादेवरी गांव के रूपेश काशीपुरी और सुदर्शन काशीपुरी वहां पहुंचे। उन्होंने जनगणना कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया और अधिकारी से विवाद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार भी किया। उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए वाहन चढ़ा देने की बात भी कही गई। पीड़ित अधिकारी ने तुरंत अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। तहसीलदार पेंड्रा अविनाश कुजूर ने विस्तृत प्रतिवेदन थाना पेंड्रा भेजा। इसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने रूपेश काशीपुरी और सुदर्शन काशीपुरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 121(1), 132, 296, 3(5) और 351(3) के तहत कायम किया गया है। पीड़ित के अनुसार, यह घटना एक दिन तक सीमित नहीं रही। दूसरे दिन भी दोनों आरोपी जनगणना कार्य में बाधा पहुंचाते रहे। लगातार दो दिनों तक अभद्रता के बाद पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की थी।

थाना पेंड्रा पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत, प्रतिवेदन और गवाहों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा ने इस मामले पर अपनी बात रखी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed