{"_id":"6a00707a7ee74cb80b0e3796","slug":"adesh-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4263123-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पंचायत उपचुनाव: सरपंच समेत आठ पदों पर होगा मतदान, चुनावी सरगर्मियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पंचायत उपचुनाव: सरपंच समेत आठ पदों पर होगा मतदान, चुनावी सरगर्मियां तेज
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
सार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पंचायतों के रिक्त पदों पर उप चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुरमुर पंचायत में सरपंच और सात पंच पदों के लिए 1 जून 2026 को मतदान कराया जाएगा।
एक जून को मतदान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी समय सारणी जारी की है। जिले में सरपंच के एक और पंच के सात रिक्त पदों पर 1 जून 2026 को मतदान होगा।
Trending Videos
निर्वाचन कार्यक्रम घोषित होने के बाद संबंधित पंचायत क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। जनपद पंचायत पेंड्रा के ग्राम पंचायत मुरमुर में सरपंच का एक पद रिक्त है। इसके अलावा, जनपद पंचायत पेंड्रा के कोडगार और बसंतपुर में पंच के एक-एक पद खाली हैं। जनपद पंचायत मरवाही के धनौरा, रुमगा और पथर्री में भी पंच के एक-एक पद रिक्त हैं। भर्रीडांड पंचायत में पंच के दो पद खाली हैं। इन सभी पदों के लिए उप निर्वाचन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम अनुसार, 11 मई 2026 को निर्वाचन सूचना और मतदान केंद्रों की सूची प्रकाशित होगी। उसी दिन सुबह 11:30 बजे से नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू होगी। नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 मई 2026 दोपहर 3 बजे तक है। नाम वापसी की अंतिम तिथि 21 मई 2026 दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है, जिसके बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा। मतदान के बाद मतदान केंद्रों पर मतगणना होगी, जिसकी घोषणा 4 जून 2026 को की जाएगी।
