{"_id":"6a019629a8fe007b1d07e4fb","slug":"pandulipi-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4266409-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"GPM News: धनौली में मिली 300 साल पुरानी रामचरित्र मानस, दुर्लभ पांडुलिपि से बढ़ी इतिहासकारों की उत्सुकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM News: धनौली में मिली 300 साल पुरानी रामचरित्र मानस, दुर्लभ पांडुलिपि से बढ़ी इतिहासकारों की उत्सुकता
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 May 2026 02:41 PM IST
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के 'ज्ञानभारतम' राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत जिले में एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक उपलब्धि मिली है। धनौली गांव में लगभग 300 वर्ष पुरानी रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि प्राप्त हुई है।
यह पांडुलिपि अवधी भाषा में लिखी गई बताई जा रही है। इसके मिलने से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इतिहासकारों और साहित्य प्रेमियों की रुचि भी बढ़ी है। यह पांडुलिपि धनौली गांव निवासी ज्ञानेंद्र उपाध्याय के परिवार के पास सुरक्षित थी। परिवार के पूर्वजों ने इस धरोहर को पीढ़ी दर पीढ़ी सहेज कर रखा। इसी कारण आज भी यह अपने मूल स्वरूप में उपलब्ध है। स्थानीय जानकारों के अनुसार इसकी लेखन शैली और संरचना काफी प्राचीन दिखाई देती है।
जिले के कलेक्टर संतोष कुमार देवांगन ने स्वयं इस दुर्लभ पांडुलिपि का अवलोकन किया। उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति, साहित्य और धार्मिक परंपरा की अमूल्य धरोहर बताया। कलेक्टर ने इसके संरक्षण और अध्ययन की आवश्यकता पर जोर दिया। 'ज्ञानभारतम' अभियान के तहत जिले में प्राचीन पांडुलिपियों की खोज की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य विलुप्त होती पांडुलिपियों को सुरक्षित रखना और उनका दस्तावेजीकरण करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।