सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Sit in Protest Against Rising Petrol and Diesel Prices Congress Stages Vigorous Demonstration in GPM

GPM: पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में धरना प्रदर्शन, कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन

अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 May 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
सार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को पेंड्रा स्थित सुल्तानिया पेट्रोल पंप में जोरदार प्रदर्शन किया।

Sit in Protest Against Rising Petrol and Diesel Prices Congress Stages Vigorous Demonstration in GPM
पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामो के विरोध में धरना प्रदर्शन।।
विज्ञापन

विस्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को पेंड्रा स्थित सुल्तानिया पेट्रोल पंप में जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष गजमाती भानु के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आम जनता पर बढ़ती महंगाई का बोझ डालने का आरोप लगाया।



प्रदर्शन में पूर्व विधायक डॉ. के. के. ध्रुव, आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक अर्चना पोर्ते, छाया विधायक गुलाब राज, विधायक प्रतिनिधि पंकज तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की और सरकार से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तत्काल कमी करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष गजमाती भानु ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसका सीधा असर गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है, लेकिन सरकार जनता को राहत देने के बजाय केवल बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है।


पूर्व विधायक डॉ. के. के. ध्रुव ने कहा कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का असर रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहा है। परिवहन महंगा होने से खाद्य सामग्री और आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक अर्चना पोर्ते ने कहा कि महंगाई का सबसे ज्यादा असर ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। किसानों की खेती की लागत बढ़ गई है और आम लोगों के लिए जीवन यापन कठिन हो गया है। वहीं गुलाब राज ने सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए कहा कि यदि जल्द कीमतों में कमी नहीं की गई तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि जनता को राहत नहीं मिलने पर आने वाले समय में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामो के विरोध में धरना प्रदर्शन।।

पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामो के विरोध में धरना प्रदर्शन।।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed