{"_id":"69d35880f1480638bd0cdd22","slug":"murder-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4131917-2026-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorella-Pendra-Marwahi News: महिला का शव कुएं में मिला, सिर पर मिले चोट के निशान; अब पीएम रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorella-Pendra-Marwahi News: महिला का शव कुएं में मिला, सिर पर मिले चोट के निशान; अब पीएम रिपोर्ट का इंतजार
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:48 PM IST
विज्ञापन
सार
पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत खरडी गांव में एक महिला का शव घर के पास स्थित कुएं में मिला। महिला पति-पुत्र को खेत में खाना देकर लौटी थी। प्रारंभिक जांच में सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, पुलिस हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पेंड्रा थाना क्षेत्र के खरडी गांव में सोमवार को एक महिला का शव कुएं में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतिका की पहचान कौशल्या श्याम के रूप में हुई है, जो गांव के सरकारी पारा में निवास करती थी। प्रारंभिक जांच में महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
Trending Videos
पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है। मृतिका के परिजन भी इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय कौशल्या श्याम घर में अकेली थी। उसका पति और पुत्र घर से करीब तीन किलोमीटर दूर खेत में महुआ बीनने गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला उन्हें खाना देकर वापस अपने घर लौट आई थी। शाम को जब पिता-पुत्र घर पहुंचे तो उन्होंने घर के दरवाजे के पास खून के निशान देखे। इन निशानों को देखकर उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई।

पुलिस ने शुरू की प्रारंभिक जांच
खून के निशान देखने के बाद पिता-पुत्र ने आसपास महिला की तलाश शुरू की। काफी देर तक ढूंढने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। संदेह होने पर उन्होंने घर के पास स्थित कुएं में देखा। वहां महिला का शव पानी में तैरता हुआ मिला, जिसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल गांव के कोटवार और पुलिस को इस घटना की सूचना दी।
पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच
सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया। शव को पेंड्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मरचुरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। फिलहाल, पुलिस आसपास के लोगों से गहन पूछताछ कर रही है। सभी पहलुओं पर जांच जारी है ताकि सच्चाई सामने आ सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।