{"_id":"69ce5edb11383749640412a1","slug":"pc-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4118019-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीपीएम: बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, पार्टी नेताओं ने की सरकार की नीतियों की आलोचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएम: बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, पार्टी नेताओं ने की सरकार की नीतियों की आलोचना
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
सार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बढ़ती महंगाई को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा माधवराव सप्रे जिला प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी पदाधिकारियों ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार की नीतियों की आलोचना की।
काँग्रेस की प्रेसवार्ता।।
विज्ञापन
विस्तार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बढ़ती महंगाई को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा माधवराव सप्रे जिला प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी पदाधिकारियों ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार की नीतियों की आलोचना की।
Trending Videos
प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष गजमती भानु ने कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में हाल ही में 195 रुपये की वृद्धि की गई है, जबकि पिछले तीन महीनों में इसमें 500 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे होटल-रेस्टोरेंट में खाद्य पदार्थों के दाम 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं और डेयरी उत्पाद भी महंगे हो गए हैं, जिससे मध्यम और गरीब वर्ग पर आर्थिक दबाव बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ओम प्रकाश बंका ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि का मुद्दा उठाते हुए कहा कि विभिन्न राज्यों में पेट्रोल के दाम बढ़े हैं, वहीं एविएशन फ्यूल महंगा होने से हवाई यात्रा भी प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि खाद्य तेल, मावा, राशन सामग्री और दूध की कीमतों में भी लगातार वृद्धि हो रही है। महामंत्री पुष्पराज सिंह ठाकुर ने कहा कि महंगाई के कारण आम आदमी के किचन का बजट बिगड़ गया है और जीवन यापन कठिन होता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों से आम लोगों का जीवन स्तर प्रभावित हुआ है।
जिला कोषाध्यक्ष पंकज तिवारी ने रोजगार और आर्थिक असमानता का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आम जनता की आय घट रही है और महंगाई के कारण परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने रेलवे किराए से लेकर स्कूल-कॉलेज फीस तक में बढ़ोतरी का भी जिक्र किया। प्रेस वार्ता में गजमती भानु, पंकज तिवारी, पुष्पराज सिंह ठाकुर, ओम प्रकाश बंका, यासर खान सहित जिला कांग्रेस कमेटी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

काँग्रेस की प्रेसवार्ता।।