{"_id":"69d266bfd08326543704d33d","slug":"barish-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4129476-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"GPM: तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Apr 2026 07:49 PM IST
Link Copied
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के द्वारा पहले ही बारिश की चेतावनी जारी की गई थी, जिसके बाद सिवनी, निमधा, धनपुर, पेंड्रा गौरेला और मरवाही सहित आसपास के क्षेत्रों में वर्षा दर्ज की गई।
बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। पिछले कई दिनों से बढ़ती गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इस बारिश से काफी राहत मिली है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे वातावरण ठंडा और खुशनुमा हो गया। लोग घरों से बाहर निकलकर ठंडी हवा और बारिश का आनंद लेते नजर आए।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश का असर देखने को मिला। किसानों के लिए यह बारिश लाभकारी मानी जा रही है, जिससे खेतों में नमी बढ़ेगी और आगामी फसलों को फायदा मिलेगा। हालांकि कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के कारण पेड़ों की डालियां टूटने और ग्रामीण इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की बाते सामने आईं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।