{"_id":"69d2220b06246538130a6b86","slug":"video-png-gas-based-cooking-system-inaugurated-at-apna-ghar-ashram-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अपना घर आश्रम में पीएनजी गैस आधारित कुकिंग सिस्टम का शुभारंभ, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना घर आश्रम में पीएनजी गैस आधारित कुकिंग सिस्टम का शुभारंभ, VIDEO
वाराणसी स्थित अपना घर आश्रम में रविवार को एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पीएनजी गैस आधारित कुकिंग सिस्टम का शुभारंभ किया गया। इस प्रणाली का उद्घाटन गेल इंडिया के कार्यकारी निदेशक एच. के. गर्ग एवं महाप्रबंधक सुशील कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
गौरतलब है कि हाल के समय में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, विशेषकर ईरान-इजरायल तनाव के चलते एलपीजी सिलेंडर आपूर्ति प्रभावित हुई थी, जिससे आश्रम में भोजन व्यवस्था संकट में आ गई थी। इस समस्या के समाधान के लिए आश्रम प्रबंधन ने आपात बैठक कर जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी के निर्देश पर गेल के अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 20 दिनों में पीएनजी पाइपलाइन बिछा दी।
अब इस नई व्यवस्था के माध्यम से आश्रम में प्रतिदिन लगभग 1400 जरूरतमंदों के लिए भोजन तैयार किया जाएगा। इस अवसर पर आश्रम के संस्थापक डॉ. के. निरंजन, संस्थापिका डॉ. कात्यायनी, अध्यक्ष ओ. एन. उपाध्याय, सचिव राकेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जनहित के कार्यों में योगदान देना संतोषदायक है और आश्रम द्वारा की जा रही मानव सेवा प्रेरणादायक है। अंत में डॉ. निरंजन ने सभी अतिथियों और गेल टीम का आभार व्यक्त करते हुए इस कार्य को सराहनीय बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।