सब्सक्राइब करें

UP: दंपती के विवाद में पड़ोसियों की पिटाई से पति की मौत, हिंसक मामले के बाद गांव में तनाव; पहुंची पुलिस फोर्स

अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 22 Jun 2026 10:56 AM IST
सार

Ballia News: बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरतपुरा गांव में पति-पत्नी के विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसियों से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पिटाई में गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र राजभर की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Husband dies after beaten by neighbors during dispute wife tension grips village following violent incident
बलिया में हिंसक मामल के बाद मुआयना करती पुलिस। - फोटो : संवाद

UP News: बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरतपुरा गांव में बीती रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसियों से कहासुनी के बाद हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।





घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Husband dies after beaten by neighbors during dispute wife tension grips village following violent incident
घर के बार बैठी गमगीन महिलाएं। - फोटो : संवाद
जानकारी के अनुसार, भरतपुरा गांव निवासी 40 वर्षीय सुरेंद्र राजभर का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी सुशीला से विवाद हो रहा था। देर रात पति-पत्नी के बीच हो रही कहासुनी की आवाज सुनकर पड़ोस के कुछ युवक मौके पर पहुंचे और दोनों को शांत कराने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
 
Husband dies after beaten by neighbors during dispute wife tension grips village following violent incident
घर के बाद माैजूद महिलाएं। - फोटो : संवाद

परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी युवकों ने सुरेंद्र राजभर की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायल सुरेंद्र को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए वाराणसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Husband dies after beaten by neighbors during dispute wife tension grips village following violent incident
दंपती के विवाद के बाद बिगड़ा माहाैल। - फोटो : संवाद

सुरेंद्र की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पत्नी सुशीला और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने पर सुखपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Husband dies after beaten by neighbors during dispute wife tension grips village following violent incident
आपस में बातचीत करते लोग। - फोटो : संवाद

सुखपुरा थाना अध्यक्ष रत्नेश दुबे ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसियों और सुरेंद्र के बीच विवाद हो गया था। मारपीट में गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र राजभर की इलाज के दौरान मौत हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed