सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Railway Station Deadline for removing Ganj Shahida Mosque has expired now awaiting Railway action

काशी रेलवे स्टेशन: गंज शहीदा मस्जिद को हटाने की मियाद पूरी, अब रेलवे की कार्रवाई का इंतजार; बनेगा ट्रांजिट हब

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 22 Jun 2026 09:55 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: काशी रेलवे स्टेशन पुनर्विकास परियोजना के तहत गंज शहीदा मस्जिद पर रेलवे द्वारा चस्पा नोटिस की समयसीमा पूरी होने के बाद क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है। रविवार को मस्जिद में सामान्य रूप से नमाज हुई, जबकि लोगों की निगाहें सोमवार को संभावित प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी रहीं। स्टेशन के पास इंटरमॉडल ट्रांजिट हब विकसित किया जाना है।

Kashi Railway Station Deadline for removing Ganj Shahida Mosque has expired now awaiting Railway action
काशी रेलवे स्टेशन के निकट गंज शहीदा मस्जिद। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Ganj Shahida Masjid Varanasi: काशी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और विस्तार परियोजना के तहत स्टेशन परिसर के बाहर स्थित गंज शहीदा मस्जिद पर रेलवे प्रशासन द्वारा चस्पा किए गए नोटिस को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। नोटिस में दी गई समयावधि पूरी होने के बाद अब लोगों की नजरें रेलवे और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं। सोमवार को इस मामले में गतिविधियां बढ़ने की संभावना को लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।



रविवार को मस्जिद में नियमित रूप से नमाज अदा की गई। नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, लेकिन मस्जिद हटाने के मुद्दे पर किसी ने सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। नमाज समाप्त होने के बाद लोग शांतिपूर्वक अपने-अपने घरों को रवाना हो गए। इस दौरान मस्जिद के मुख्य द्वार पर रेलवे प्रशासन की ओर से चस्पा की गई नोटिस के साथ इंतजामिया मसाजिद कमेटी की आपत्ति संबंधी नोटिस भी लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मस्जिद कमेटी के पदाधिकारी भी खुलकर कुछ बोलने से बचते नजर आए। हालांकि क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना रहा। स्थानीय नागरिकों के बीच रेलवे की संभावित कार्रवाई और उसके प्रभाव को लेकर अलग-अलग तरह की अटकलें लगाई जाती रहीं।

विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले राजघाट क्षेत्र में रेलवे और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के दौरान कई धार्मिक स्थलों और अन्य अतिक्रमणों को हटाया जा चुका है। ऐसे में गंज शहीदा मस्जिद को लेकर जारी नोटिस ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

दरअसल, काशी रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए बड़े स्तर पर पुनर्विकास कार्य प्रस्तावित है। रेलवे, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग की ओर से स्टेशन के आसपास विभिन्न विकास परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। योजना के तहत स्टेशन के निकट एक बहुमंजिला इंटरमॉडल ट्रांजिट हब विकसित किया जाना है, जहां रेल, बस और जल परिवहन सेवाओं को एकीकृत किया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस परियोजना के पूरा होने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और यातायात व्यवस्था भी अधिक सुगम होगी। वहीं, गंज शहीदा मस्जिद को लेकर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर अब स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों की निगाहें टिकी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed