Yoga Day 2026: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के खेल मैदान में राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे एवं आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता कर योग के प्रति अपनी आस्था और जागरूकता का परिचय दिया।
Yoga Day 2026: काशी में योग दिवस, घाटों से लेकर छतों तक प्राणायाम; स्वस्थ जीवन के जानें टिप्स
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Sun, 21 Jun 2026 07:41 AM IST
सार
Varanasi News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे और आयुष मंत्रालय के सहयोग से योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी, मंत्री रवींद्र जायसवाल और डीएम सत्येंद्र कुमार मौजूद रहे। नमो घाट समेत जिलेभर में करीब 10 लाख लोगों ने योगाभ्यास कर स्वास्थ्य का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन