नीट 2026 : शर्ट की बांह ऊपर कराई, खुलवाए जूते, 93.36% अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा; फिजिक्स-केमेस्ट्री में उलझे
Varanasi News: वाराणसी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नीट 2026 परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। शर्ट की बांह ऊपर कराई गई और जूते भी उतरवाए गए। जिले में 93.36 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। कई छात्रों ने फिजिक्स और केमेस्ट्री के प्रश्नों को अपेक्षाकृत कठिन बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi News: 47 केंद्रों पर रविवार को नीट 2026 एक पाली में कराई गई। 23787 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जांच के दौरान शर्ट की बांह ऊपर कराई, गमछा भी रखवा दिया गया। जूते खुलवाकर जांच की गई। कड़ी सुरक्षा के बीच 93.36 फीसदी अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही। अभ्यर्थियों ने बताया कि फिजिक्स और केमेस्ट्री के सवाल कठिन रहे, जिसे हल करने में समय लग गया।
नोडल प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए तैयारियां दो दिन पहले ही कर ली गई थीं। परीक्षा मे कुल 25480 में से 23787 अभ्यर्थियों ही शामिल हुए। 1693 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के पहले ही सभी केद्रों पर पैरामिलिट्री के जवान तैनात थे। बाहर पुलिस के जवान तैनात थे जिन्होंने अभ्यर्थियों की सघन जांच की। अंदर बायोमेट्रिक और फ्रिस्किंग के बाद परीक्षा हॉल में प्रवेश मिला। मजिस्ट्रेट और पैरामिलिट्री जवानों की मौजूदगी में पेपर खोला गया।
परीक्षा छूटने पर लगा जाम : परीक्षा छूटने के समय चेतगंज, कचहरी, भेलूपुर, कमच्छा आदि क्षेत्रों में जाम लग गया। हालांकि यातायात पुलिस ने व्यवस्सा संभाली और जाम से जल्द ही निजात मिली।
चलाई गई स्पेशल ट्रेन
नीट को देखते हुए रेलवे की ओर से पटना रूट के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी। इसके अलावा लखनऊ और दिल्ली रूट के भी यात्री अधिक थे। आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप यादव ने बताया कि अभ्यर्थियों को पुलिस बल की सहायता से आराम से ट्रेन में बिठाया गया।
पेपर मध्यम दर्जे का था। फिजिक्स और केमेस्ट्री के सवाल कठिन थे। पेपर हल करने में समय लग गया। - प्रेरणा त्रिपाठी
फिजिक्स और केमेस्ट्री का पेपर हल करने में समय लगा। इस बार पेपर लीक न हो तो अच्छा है। - निहाल मिश्रा
डीएम और अपर पुलिस आयुक्त ने केंद्रों की व्यवस्थाएं देखीं
अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीना और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने रविवार को नीट के केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जेपी मेहता इंटर कॉलेज, बीएचयू परिसर स्थित महिला महाविद्यालय और कृषि विज्ञान संस्थान बीएचयू जैसे प्रमुख केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने प्रवेश-निकास मार्ग और अभ्यर्थियों की चेकिंग व्यवस्था की समीक्षा की। सीसीटीवी कवरेज, बैरिकेडिंग और पार्किंग व्यवस्था भी जांची। यातायात प्रबंधन और पुलिस पिकेट की तैनाती सुनिश्चित की गई। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक स्टाफ को कड़े निर्देश दिए गए। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में भीड़ इकट्ठा होने पर पाबंदी रही।