Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Jind Transformed from a Backward District into a Developed District: MLA Krishna Middha
{"_id":"69d212d6479095b22a035d0b","slug":"video-jind-transformed-from-a-backward-district-into-a-developed-district-mla-krishna-middha-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद को पिछड़े जिले से विकसित जिले में बदल दिया: विधायक कृष्ण मिड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद को पिछड़े जिले से विकसित जिले में बदल दिया: विधायक कृष्ण मिड्डा
हरियाणा के मुख्यमंत्री के कार्यशैली की तारीफ करते हुए जींद सदर विधायक कृष्ण मिड्डा ने कहा कि रात के 12 बजे भी मुख्यमंत्री से अपनी समस्या कह सकते हैं। वे ऐसे नेता हैं जो ख्वाब अधूरे छोड़कर नहीं जाते, बल्कि उन्हें पूरा करके दिखाते हैं।विधायक कृष्ण मिड्डा ने कहा कि पहले जींद को बैकवर्ड जिले के रूप में जाना जाता था। चार मंत्री आए और गए, लेकिन उन्होंने केवल रैली स्थल बनाकर अपना समय पूरा किया। जींद के विकास के बारे में किसी ने नहीं सोचा।
केवल भाजपा ने जींद के बारे में सोचा और ठोस विकास कार्य शुरू किए।उन्होंने बताया कि जींद में मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी बनाने का काम तेजी से चल रहा है। डेढ़ साल बाद जींद को भाखड़ा का नीला पानी मिलने जा रहा है। विधायक ने गर्व से कहा कि जींद देश का पहला जिला बनने जा रहा है जहां हाइड्रोजन वाली गाड़ी चलेगी। इसके अलावा जींद हिंदुस्तान का इकलौता जिला है जहां 9 हाइवे एक साथ टच करते हैं। बीजेपी राज में जींद की मिट्टी में विकास है, इस बात पर जोर देते हुए कृष्ण मिड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने जींद को नई पहचान दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।