सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers, traders or porters will not be allowed to face any trouble: Krishna Kumar

किसान, व्यापारी या पल्लेदार को परेशानी नहीं आने दी जाएगी : कृष्ण कुमार

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 06 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Farmers, traders or porters will not be allowed to face any trouble: Krishna Kumar
05जेएनडी14: जनसमस्या सुनते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। स्रोत प्रशासन।
विज्ञापन
नरवाना। अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि राज्य सरकार किसान हितों के प्रति सजग है। रबी सीजन में गेहूं खरीद के दौरान किसी भी किसान, व्यापारी या पल्लेदार को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
Trending Videos


पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनसमस्याएं सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री बेदी ने बताया कि अनाज मंडियों में खरीद प्रक्रिया को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि वे सोमवार को अनाज मंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। हरियाणा की जनता ने सरकार को लगातार तीसरी बार समर्थन देकर जनहितैषी नीतियों पर अपनी मुहर लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमतान साहिब में बिजली विभाग के सबडिवीजन को मंजूरी मिलने पर उन्होंने बताया कि यह मांग मुख्यमंत्री के नरवाना दौरे के दौरान उठाई गई थी जिसे स्वीकार कर लिया गया। अब क्षेत्र के लोगों को बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए नरवाना या गढ़ी नहीं जाना पड़ेगा बल्कि स्थानीय स्तर पर ही एसडीओ की मौजूदगी में समाधान संभव होगा।
मंत्री ने कहा कि गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गांवों में भी गैस की होम डिलीवरी शुरू हो चुकी है। इस अवसर पर भाजपा नेता बलदेव कांगड़ा, मार्केट कमेटी चेयरमैन अमित ढाकल, वाइस चेयरमैन सत्यप्रकाश सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed