सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chief Minister Nayab Singh Saini addressed the 'Thanksgiving and Development Rally' held in the district.

Jind News: शहर में 60 करोड़ रुपये से ऑडिटोरियम और पार्किंग बनाई जाएगी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Nayab Singh Saini addressed the 'Thanksgiving and Development Rally' held in the district.
विज्ञापन
जींद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिले में आयोजित धन्यवाद और विकास रैली में मुख्यमंत्री ने 140 करोड़ 87 लाख रुपये की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास और लगभग 112 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाओं का उद्घाटन किया। रानी तालाब के पास 60 करोड़ रुपये से ऑडिटोरियम और पार्किंग बनाने की भी घोषणा की।
Trending Videos

मुख्यमंत्री ने 16 करोड़ 28 लाख रुपये की जींद डिस्ट्रीब्यूटरी नंबर-4 के पुनर्निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इसके साथ ही ग्रामीण स्तर पर 39 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली, सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई व्यवस्था और इंटल खुर्द में बैलेंसिंग जलाश्य निर्माण परियोजना को भी शुरू किया गया। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में 56 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से निर्मित डॉ. भीमराव आंबेडकर लाइब्रेरी भवन का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री ने किया। यह लाइब्रेरी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने ऑफिसर कॉलोनी में 16 करोड़ 61 लाख रुपये से राजस्व अधिकारियों के लिए 56 आवासीय भवनों के निर्माण का शिलान्यास किया।
हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा गांव मनोहरपुर में तीन करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से परचेज सेंटर बनाया जाएगा। दालमवाला-जीवनपुर-नगूरां मार्ग और दरियावाला-बरसोला मार्ग की मरम्मत और जींद-हांसी से जींद-भिवानी मार्ग तक बाईपास का चौड़ीकरण कार्य भी शामिल हैं। सीआरआईएफ योजना के तहत पानीपत-सफीदों (राज्य मार्ग-11) और सफीदों-जींद (राज्य मार्ग-14) को फोरलेन बनाने के लिए 56 करोड़ 61 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नौ करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से समेकित सैनिक सदन बनाया जाएगा।
वहीं गांव कंडेला में 9 करोड़ 90 लाख रुपये से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होगा। जल निकासी को मजबूत करने के लिए मनोहरपुर ड्रेन की खुदाई और पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग की 35 करोड़ 76 लाख रुपये की परियोजनाएं भी शुरू की जाएंगी। इन परियोजनाओं में नहरी जल आधारित योजनाएं, पाइप लाइन बिछाने और गांवों में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करना शामिल है।
मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास के लिए 5 करोड़ रुपये अतिरिक्त अनुदान देने की घोषणा की। उन्होंने सिविल अस्पताल से पांडू पिंडारा-गोहाना रोड तक 4.5 करोड़ रुपये से डिवाइडर के नवीनीकरण की बात कही। शहर में ठंडी हलवाई से रामराय गेट होते हुए झांज गेट से रुपया चौक तक मॉडल सड़क बनाई जाएगी। रानी तालाब के पास 60 करोड़ रुपये से ऑडिटोरियम और पार्किंग बनाने की घोषणा की। फायर स्टेशन को पुराने बस स्टैंड से स्थानांतरित किया जाएगा। पालिका बाजार को स्मार्ट बाजार के रूप में विकसित किया जाएगा।

यह प्रमुख घोषणाएं भी कीं
शहर की सड़कों पर आधुनिक लाइटें और खंभे लगाए जाएंगे। मीट मार्केट को शहर से बाहर शिफ्ट करने, वार्ड-30 में पार्क, जुलानी व अमरहेड़ी में पशु अस्पताल, अहिरका में उप स्वास्थ्य केंद्र और नागरिक अस्पताल में शवगृह के पुनर्निर्माण की भी घोषणा की गई। इसके अलावा बिजली लाइनों को अंडरग्राउंड करने, पैरामेडिकल कॉलेज बनाने, एचएसवीपी कार्यालय भवन निर्माण और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को प्लॉट आवंटन की बात भी कही। नहर कॉलोनी के पुनर्निर्माण पर 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। साथ ही खेड़ी तलोड़ा में पुल निर्माण, ईक्कस में तालाब सुधार, बरसोला में वंश मुल्क तीर्थ और पांडु पिंडारा तीर्थ के सुंदरीकरण की भी घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने जींद रिंग रोड निर्माण के लिए एनएचएआई को प्रस्ताव भेजने, नई कॉलोनियों में सीवर लाइन, एसटीपी प्लांट लगाने और शहर में पांच नए ट्यूबवेल लगाने की बात कही। इसके अलावा सड़कों के चौड़ीकरण, मरम्मत और ग्रामीण रास्तों को पक्का करने के लिए भी करोड़ों रुपये की परियोजनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी परियोजनाओं के पूरा होने से जिले में बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलेगी और आमजन को लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed