सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   142 private buses were diverted for the rally, causing inconvenience to passengers.

Jind News: रैली में गई थीं 142 निजी बसें, यात्रियों को हुई परेशानी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
142 private buses were diverted for the rally, causing inconvenience to passengers.
विज्ञापन
जींद। एकलव्य स्टेडियम के सामने हुडा ग्रांउड में रविवार को मुख्यमंत्री की हुई धन्यवाद और विकास रैली में 142 निजी बसें गईं। यह बसें गांव-गांव और शहर के वार्डाें से लोगों को रैली स्थल तक लेकर पहुंचीं। इन बसों के लोकल रूटों पर न मिलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Trending Videos

जिलेभर में अलग-अलग रूटों पर 162 प्राइवेट बसें दौड़ रही हैं। इनमें नरवाना रूट पर 31, असंध रूट पर 16, गोहाना और बरवाला रूट पर 19, हांसी रूट पर 26, पुंडरी रूट पर तीन, जींद से पानीपत रूट पर 26, पिल्लूखेड़ा से रोहतक रूट पर पांच, नरवाना से हांसी रूट पर पांच, नरवाना से कैथल रूट पर 24 और नरवाना से हिसार रूट पर 20 निजी बसें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में यात्रियों के लिए रविवार को केवल 20 परिवहन समिति की बस यात्रियों के लिए उपलब्ध रही। हालांकि बूथ से हर दस से 12 मिनट में बस मिल जाती है लेकिन लोकल रूटों पर यात्रियों को बस के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ा। हालांकि लंबे रूट पर रोडवेज बस चलने से यात्रियों को थोड़ी राहत मिली। वहीं जिला परिवहन अधिकारी गिरीश कुमार का कहना है कि मुख्यमंत्री की रैली में लोगों को लाने के लिए 142 निजी बसों की व्यवस्था की गई थी। रैली संपन्न होने के बाद बसों को रूटों पर भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed