{"_id":"69d21e446316e092620f4e05","slug":"video-brabka-ma-palsa-na-16-lkha-ka-78-mabil-bramatha-karaka-savamaya-ka-sapa-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में पुलिस ने 16 लाख के 78 मोबाइल बरामद करके स्वामियों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में पुलिस ने 16 लाख के 78 मोबाइल बरामद करके स्वामियों को सौंपा
बाराबंकी में पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से गुम हुए लाखों रुपये के मोबाइल फोन बरामद कर लोगों के चेहरे पर खुशी लौटा दी। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे गए।
जनपद में गुम हुए मोबाइल फोन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर चलाए गए अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। सर्विलांस सेल और थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण व ट्रैकिंग करते हुए 78 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई जा रही है।
रविवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। अपने खोए हुए मोबाइल और उसमें मौजूद महत्वपूर्ण डाटा वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने बाराबंकी पुलिस का आभार जताया।
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल के जरिए खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को आसानी से ट्रैक कर ब्लॉक किया जा सकता है, जिससे उनकी बरामदगी की संभावना काफी बढ़ जाती है। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए गए। साथ ही साइबर हेल्पलाइन बताई गया।
बाराबंकी पुलिस की मोबाइल रिकवरी टीम ने पिछले पांच महीनों में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए 550 से अधिक मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ 08 लाख रुपये है। पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में भरोसा मजबूत हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।