सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   250 coaching institutes, but only 17 registered... none possess a Fire NOC.

Barabanki News: 250 कोचिंग संस्थान, पंजीकरण सिर्फ 17 का... किसी के पास नहीं फायर एनओसी

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 23 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
250 coaching institutes, but only 17 registered... none possess a Fire NOC.
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग में सोमवार को अग्निकांड के बाद प्रशासन की नींद टूटी। पंजीकृत कोचिंग को नोटिस जारी कर डीआईओएस अपना बचाव करती नजर आईं। शहर में संचालित कोचिंग संस्थानों की जमीनी हकीकत खंगाली गई तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। अधिकांश गली-मोहल्लों, बेसमेंट और संकरी दुकानों में धड़ल्ले से कोचिंग चल रही हैं।

डीआईओएस कार्यालय के मुताबिक, जिले में महज 17 कोचिंग सेंटर ही पंजीकृत हैं, लेकिन हकीकत में इनकी संख्या 250 से भी अधिक है। सबसे भयावह बात यह है कि फायर ब्रिगेड से किसी भी कोचिंग को एनओसी जारी नहीं हुई है। क्षमता से अधिक बच्चों को ठूसकर मोटी फीस वसूली जा रही है, लेकिन सुरक्षा के नाम पर इंतजाम शून्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed