{"_id":"6a399a5fc7fa9a7a680ef618","slug":"extortion-via-unauthorized-extra-seats-in-buses-12-seized-barabanki-news-c-315-1-brp1005-171875-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बसों में अवैध सीटें बढ़ाकर वसूली, 12 सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बसों में अवैध सीटें बढ़ाकर वसूली, 12 सीज
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराबंकी। सड़क सुरक्षा और परिवहन नियमों को ताक पर रखकर यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे वाहन चालकों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कसा है। सोमवार को लखनऊ-अयोध्या हाईवे सहित कई प्रमुख मार्गों पर चले सघन चेकिंग अभियान में नियमों का उल्लंघन सामने आने पर 12 वाहन सीज कर दिए गए, जिनमें छह बसें शामिल हैं।
इसमें दिल्ली से बिहार जा रही बस में नियम के इतर अल्ट्रेशन (प्रत्यावर्तन कर सीटें बढ़ाना) पाया गया। सवारियों को दूसरी बस से रवाना किया गया। एआरटीओ प्रशासन अमिताभ राय ने प्रवर्तन टीम के साथ लखनऊ-अयोध्या मार्ग स्थित चौपुला के पास जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान दिल्ली से बिहार जा रही बस को रोका गया।
बस की जांच में सामने आया कि उसमें मानकों के विपरीत सीटों में फेरबदल कर अधिक सवारियां बैठा कर वसूली की जा रही है। मौके पर ही बस को सीज कर दिया गया। मोहम्मदपुर चौकी और उमरा चौकी के पास भी जांच अभियान चलाया गया। यहां पीटीओ रविचंद्र त्यागी के नेतृत्व में टीम ने कई वाहनों की जांच की।
विज्ञापन
यहां नियमों का उल्लंघन मिलने पर पांच वाहन भी सीज किए गए। इस सघन चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई वाहन चालक कार्रवाई से बचने के लिए दूर सर्विस लेन में खड़े नजर आए। एआरटीओ प्रशासन अमिताभ राय ने कहा कि नियमों का उल्लंघन कर यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।