सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   3.5 lakh consumers inconvenienced due to overloading and faults.

Barabanki News: ओवरलोडिंग और फॉल्ट से साढ़े तीन लाख उपभोक्ता परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 23 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
3.5 lakh consumers inconvenienced due to overloading and faults.
विज्ञापन
बाराबंकी। भीषण गर्मी के बीच जिले में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। कहीं ट्रांसफार्मर की मरम्मत और फॉल्ट के कारण घंटों बिजली गुल रही तो कहीं ट्रिपिंग और ओवरलोडिंग ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दीं।

घुंघटेर क्षेत्र में बाबागंज विद्युत केंद्र से जुड़े करीब 150 गांवों के करीब दो लाख लोगों को रविवार रात लगातार तीन घंटे और फिर रातभर 10-10 मिनट की कटौती झेलनी पड़ी। वहीं सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के दो गांवों में दो दिन से फुंके ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से हजारों लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरतगंज में बार-बार ट्रिपिंग से डेढ़ लाख लोगों ने परेशानी झेली। शहर के दीनदयाल नगर में ट्रांसफार्मर की मरम्मत के चलते दिन में करीब दो घंटे बिजली बंद रही, जिससे विजय नगर और हजाराबाग मोहल्ले भी प्रभावित हुए। मोहल्ला बंकी दक्षिण टोला, आनंद विहार में रविवार रात दो घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन

लखपेड़ाबाग मोहल्ले में पुलिस चौकी के पास लाइन में फॉल्ट आने से रविवार को पूरी रात बिजली गुल रही, जो सोमवार सुबह बहाल हो सकी। वहीं कंपनी बाग क्षेत्र में खंभे से तार ढीला होने के कारण करीब दस घरों की बिजली लगभग एक घंटे तक बाधित रही। बिजली कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तार दुरुस्त किया, जिसके बाद आपूर्ति बहाल की गई।
अधिशासी अभियंता घनश्याम त्रिपाठी का कहना है कि गर्मी के चलते बिजली की मांग बढ़ी है। फाॅल्ट को तुरंत दुरुस्त कराया जा रहा है। शहर के ट्रांसफार्मरों की मरम्मत भी कराई जा रही है।

घुंघटेर क्षेत्र में बिजली का संकट
घुंघटेर क्षेत्र के बाबागंज विद्युत केंद्र से जुड़े करीब 150 गांवों में रविवार रात भर बिजली संकट रहा। रात करीब 10:30 बजे आपूर्ति बहाल हुई। वहीं कुर्सी विद्युत केंद्र के भद्रास फीडर से जुड़े 50 गांवों में भी रविवार रात 7:30 से 9:30 बजे तक कटौती रही।

दो दिन से खराब पड़ा है ट्रांसफार्मर
सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के तेलवारी और करोरा गांव में बीते दो दिनों से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है, जिसे अभी तक बदला नहीं गया है। सैदनपुर गांव में भी दो दिन पहले ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, सोमवार शाम तक नहीं बदला गया।

ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला फीडर से जुड़े करीब 50 गांवों में बिजली का गंभीर संकट है। डेढ़ लाख लोगों को भीषण गर्मी में लगातार ट्रिपिंग से परेशानी हो रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्हें औसतन केवल 10 घंटे ही बिजली मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed