{"_id":"69d213b6d4b21ea57605cb56","slug":"video-video-benae-ka-savaranae-jayata-samaraha-makhayamatara-yaga-na-kalkara-ka-kaya-samamanata-aanatha-matha-nataka-thakha-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बीएनए का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री योगी ने कलाकारों को किया सम्मानित, आनंद मठ नाटक देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बीएनए का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री योगी ने कलाकारों को किया सम्मानित, आनंद मठ नाटक देखा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीएनए के स्वर्ण जयंती समारोह में आनंद मठ नाटक का मंचन देखा और अपने संबोधन में कहा कि हम लोग बचपन में सुनते थे कि रंगमंच समाज का दर्पण होता है और समाज की दिशा भी तय करता है। भावनाएं शब्द बनती हैं और शब्द अभिनय का रूप लेते हैं।
उन्होंने कहा कि हमने आनंद मठ नाटक में देखा कि महामारी के दौर में अंग्रेजी हुकूमत ने आमजन को मरने के लिए छोड़ दिया था। वहीं, कोरोना जैसी बीमारी से जब पूरी दुनिया चपेट में आई थी, भारत भी इसकी चपेट में आया लेकिन सरकार के प्रयासों ने अपने नागरिकों के हितों की रक्षा की।
उन्होंने कहा कि आनंद मठ की प्रस्तुति प्रदेश के हर जिले में और सभी स्कूलों और कॉलेजों में होनी चाहिए। इसकी अवधि 15 मिनट की नहीं बल्कि दो घंटे की होनी चाहिए। सीएम ने कहा कि हमें अपने नायकों को भुलाना नहीं चाहिए। उन्हें सम्मान देना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।