{"_id":"69d39ad1eaa0db99ba0e7591","slug":"video-lkhanauu-pashacama-eshaya-ka-ghatanakarama-para-idayana-oiyal-va-kashha-vabhaga-ka-sayakata-parasavarata-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों पर इंडियन ऑयल व कृषि विभाग की संयुक्त प्रेसवार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों पर इंडियन ऑयल व कृषि विभाग की संयुक्त प्रेसवार्ता
गोमती नगर के विभूति खंड स्थित इंडियन ऑयल भवन (उ.प्र. राज्य कार्यालय) में पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रमों के संदर्भ में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) एवं उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग द्वारा संयुक्त प्रेसवार्ता आयोजित की गई।
प्रेसवार्ता में पीआईबी, लखनऊ के निदेशक दिलीप कुमार शुक्ल, इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख (उत्तर प्रदेश) संजय भंडारी तथा कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश के अपर निदेशक आशुतोष कुमार मिश्रा ने पत्रकारों को संबोधित किया।
इस दौरान वक्ताओं ने पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रमों के संभावित प्रभावों पर चर्चा करते हुए पेट्रोलियम आपूर्ति, कीमतों की स्थिति और प्रदेश में आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी साझा की। साथ ही कृषि क्षेत्र पर इसके असर और सरकार की तैयारियों पर भी प्रकाश डाला गया।
अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि प्रदेश में ईंधन आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए भी विभाग सतर्क है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।