{"_id":"69d2163bfe7e306b910b811f","slug":"heavy-storm-rain-and-hailstorm-wreak-havoc-4-dead-rail-traffic-also-disrupted-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से तबाही, 4 की मौत...रेल यातायात भी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से तबाही, 4 की मौत...रेल यातायात भी ठप
Video Published by: Pankhudi Srivastava Updated Sun, 05 Apr 2026 01:28 PM IST
Link Copied
शहर में शनिवार देर रात आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने व्यापक तबाही मचा दी। अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में चार लोगों की जान चली गई, जबकि 200 से अधिक पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए। इससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।
आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ जड़ से उखड़ गए और मुख्य मार्गों पर गिरने से यातायात बाधित हो गया। जलभराव और गिरे पेड़ों के कारण शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर घंटों लंबा जाम लगा रहा, जिसमें लोग फंसे रहे।
इस दौरान रेलवे संचालन पर भी असर पड़ा। पेड़ और मलबा ट्रैक पर गिरने से दिल्ली-हावड़ा, कानपुर-झांसी और कानपुर-फर्रुखाबाद रेल मार्ग कई घंटे तक बाधित रहे। कई ट्रेनों को रास्ते में रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
नगर निगम और आपदा राहत टीमों ने देर रात तक अभियान चलाकर सड़कों से पेड़ हटाने और जल निकासी का काम किया, तब जाकर यातायात आंशिक रूप से बहाल हो सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।