{"_id":"69eb289600ccb3b9e2032e3f","slug":"nilambit-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4203897-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीपीएम: सड़क पर वाहनों से वसूली करता था आरक्षक, गिरी गाज, एसपी ने किया निलबिंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएम: सड़क पर वाहनों से वसूली करता था आरक्षक, गिरी गाज, एसपी ने किया निलबिंत
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 03:51 PM IST
विज्ञापन
सार
जीपीएम जिले में पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आने के बाद बड़ी कार्यवाही की गई है।।थाना गौरेला अंतर्गत चौकी खोड़री में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 91 खगेश्वर मैत्री को अवैध वसूली के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
सड़क पर वाहनों से वसूली आरक्षक निलबिंत।।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जीपीएम जिले में पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आने के बाद बड़ी कार्यवाही की गई है।।थाना गौरेला अंतर्गत चौकी खोड़री में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 91 खगेश्वर मैत्री को अवैध वसूली के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
Trending Videos
मिली जानकारी के अनुसार,बीते दिनों ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई थी कि संबंधित आरक्षक सड़क पर चलने वाले व्यावसायिक वाहनों से पैसे की मांग करता है। इस मामले का वीडियो भी भी सामने आया था वीडियो में आरक्षक वाहन चालकों से पैसे लेते हुए दिखाई दे रहा था।मामले में थाना प्रभारी गौरेला द्वारा प्रस्तुत गोपनीय प्रतिवेदन और प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाई गई। जिसके आधार पर पुलिस अधीक्षक मनोज खिलारी ने इसे कर्तव्य के विपरीत आचरण मानते हुए तत्काल प्रभाव से आरक्षक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
निलंबन अवधि में आरक्षक का मुख्यालय रक्षित आरक्षी केंद्र गौरेला-पेंड्रा-मरवाही निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।।।वही पुलिस कप्तान की इस कार्यवाही से पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

सड़क पर वाहनों से वसूली आरक्षक निलबिंत।।

सड़क पर वाहनों से वसूली आरक्षक निलबिंत।।

सड़क पर वाहनों से वसूली आरक्षक निलबिंत।।

कमेंट
कमेंट X