{"_id":"69e8a859ad848a2a0b020c5e","slug":"fir-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4195255-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM: छत में सो रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास, पड़ोसियों ने की ये गंदी हरकत, फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: छत में सो रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास, पड़ोसियों ने की ये गंदी हरकत, फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
सार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में मरवाही थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। रात में जब महिला घर के छत पर सो रही थी तो उसके दो पड़ोसियों ने यह हरकत की।
पुलिस थाना मरवाही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में मरवाही थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। रात में जब महिला घर के छत पर सो रही थी तो उसके दो पड़ोसियों ने यह हरकत की। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है।तो पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है।
Trending Videos
मरवाही थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला जब घर मे अकेली थी और गर्मी अधिक होने के चलते अपने घर की छत पर सो रही थी। और उसी रात उसका पति भी एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया हुआ था। महिला को घर में अकेला पाकर पड़ोस में रहने वाले दो युवक ने दीवार फांदकर छत पर प्रवेश किया और महिला का कपड़े उतारने का प्रयास करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रात के अंधेरे में अचानक हुए इस वारदात से घबराई महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की आवाज सुनकर पकड़े जाने के डर से दोनो आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़िता ने तत्काल घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी और उनके साथ मरवाही थाने पहुचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने भी तत्काल बिना किसी देरी के पीड़िता की शिकायत पर दोनो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।।वही महिला के द्वारा थाने में अपराध दर्ज कराए जाने की भनक लगने के बाद दोनो आरोपी फरार है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कमेंट
कमेंट X