{"_id":"69e8b1019cb5797ff107ef28","slug":"sandigdh-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4195334-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"GPM: बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर से करीब 56 लाख रुपये के गहने चोरी; इलाके में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर से करीब 56 लाख रुपये के गहने चोरी; इलाके में सनसनी
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2026 06:18 PM IST
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बगरार में एक घटना सामने आई है। जहां पर एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उनके घर से करीब 56 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी होने का मामला उजागर हुआ है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
पूरा मामला मरवाही थाना क्षेत्र के बगरार गांव का है जहां पर रहने वाली इंदिरा देवी राय की 20 अप्रैल की सुबह मौत हो गई थी। शुरुआत में परिजनों को लगा कि उम्र और बीमारी से हुई यह सामान्य मौत है। उनके पति दुलीचंद राय (80) एसईसीएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। दंपति की कोई संतान नहीं है। महिला की मौत के बाद परिजनों ने गर्मी का मौसम और शव कंपोज न हो इसके लिए जल्दबाजी में उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
मामले में उस समय नयामोड़ आया जब 21 अप्रैल को घर की तलाशी लेने पर पता चला कि एक सूटकेस और एक पेटी गायब है, जिसमें पुश्तैनी जेवर रखे हुए थे। इसके बाद आसपास खोजबीन की गई तो घर से कुछ मीटर दूर खाली सूटकेस और पेटी लावारिश अवस्था मे बरामद हुई। इससे साफ हो गया कि घर में बड़ी चोरी हुई है।
इस खुलासे के बाद अब महिला की मौत पर भी संदेह गहरा गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह सामान्य मौत थी या फिर चोरी के इरादे से किसी के द्वारा की गई हत्या मामले की गंभीरता को देखते हुए मरवाही पुलिस साइबर सेल डॉग स्कोर्ट व फोरेंसिक टीम को मौके पर भेज दिया है।।वही मृतका के पति दुलीचंद राय जिनकी उम्र 80 साल है उनसे भी पुलिस पूछताछ कर रही है और घटना के पहले और बाद की परिस्थितियों को बारीकी से जांच रही है।पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। इस घटना के बाद गांव में डर और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।