{"_id":"69ea35db66de01a28f02e881","slug":"vivah-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4201599-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM News: बाल विवाह की सूचना मिलते ही टीम पहुंची, नाबालिग का विवाह रुकवाया गया; परिजनों को दी गई सख्त हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM News: बाल विवाह की सूचना मिलते ही टीम पहुंची, नाबालिग का विवाह रुकवाया गया; परिजनों को दी गई सख्त हिदायत
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
सार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के जोगीसार गांव में नाबालिग की शादी की सूचना पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई कर बाल विवाह रुकवाया। जांच में बालिका की उम्र 18 वर्ष से कम पाई गई, जिसके बाद परिजनों को समझाइश देकर विवाह टाल दिया गया।
नाबालिग का विवाह रुकवाया गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत जोगीसार में एक नाबालिग के विवाह की सूचना पर प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए बाल विवाह रुकवा दिया। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर प्राप्त सूचना के बाद मामला जिला प्रशासन के संज्ञान में लाया गया, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम गठित की गई।
Trending Videos
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशन में जिला बाल संरक्षण अधिकारी, चाइल्ड हेल्पलाइन, सेक्टर सुपरवाइजर, जिला बाल संरक्षण इकाई तथा गौरेला थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही ग्राम पंचायत के सरपंच और ग्रामीणों की उपस्थिति में बालिका की उम्र संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में बालिका की उम्र 17 वर्ष 8 माह 26 दिन पाई गई, जो बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के तहत निर्धारित 18 वर्ष से कम है। इसके बाद टीम ने बालिका के माता-पिता और परिजनों को कानून के प्रावधानों की जानकारी देते हुए समझाइश दी।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नाबालिग का विवाह कराना दंडनीय अपराध है। समझाइश के बाद परिजनों ने बाल विवाह नहीं करने का आश्वासन दिया और घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से बालिका का भविष्य सुरक्षित किया गया।


कमेंट
कमेंट X