{"_id":"69fda688f7b5ad988f06412e","slug":"padbhar-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4255645-2026-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गौरेला पेंड्रा मरवाही: डॉ. संतोष प्रसाद देवांगन ने संभाला कलेक्टर का कार्यभार, विकास को मिलेगी गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरेला पेंड्रा मरवाही: डॉ. संतोष प्रसाद देवांगन ने संभाला कलेक्टर का कार्यभार, विकास को मिलेगी गति
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 03:12 PM IST
विज्ञापन
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में नवपदस्थ कलेक्टर डॉ. संतोष प्रसाद देवांगन ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया। पूर्व कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी व पुलिस अधीक्षक मनोज खिलारी समेत अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
नवपदस्थ कलेक्टर ने किया पदभार ग्रहण।।।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले में नव पदस्थ कलेक्टर डॉ. संतोष प्रसाद देवांगन ने आज अपना कार्यभार ग्रहण किया। कलेक्टर कार्यालय पहुंचने पर तत्कालीन कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
डॉ. देवांगन के स्वागत के लिए कलेक्टर कार्यालय में एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मनोज खिलारी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कलेक्टर के सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा पांडे, डिप्टी कलेक्टर निकिता मरकाम और जिला कोषालय अधिकारी धनेंद्र सोनी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने नव पदस्थ कलेक्टर को बधाई दी। उन्होंने जिले के विकास एवं प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का भरोसा जताया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर संतोष प्रसाद देवांगन ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने जिले की प्रशासनिक व्यवस्था, विकास कार्यों और शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली।
प्राथमिकताएं और निर्देश
कलेक्टर देवांगन ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता होगी। उन्होंने आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर जोर दिया। पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों को समन्वय से कार्य करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को जिले में चल रहे विकास कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने को कहा।
नई ऊर्जा और उम्मीदें
नव पदस्थ कलेक्टर के कार्यभार संभालने के बाद जिले के प्रशासनिक अमले में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। जिलेवासियों को भी उनके नेतृत्व से काफी उम्मीदें हैं। उन्हें विश्वास है कि विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। साथ ही, प्रशासनिक व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।