{"_id":"6a1591fc8a2ca6092b09d8d4","slug":"govt-cracks-down-on-illegal-liquor-transport-and-sale-directs-ban-on-liquor-coming-from-neighbouring-states-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: मदिरा के अवैध परिवहन-बिक्री पर सरकार सख्त, पड़ोसी राज्यों से आने वाली शराब रोक लगाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: मदिरा के अवैध परिवहन-बिक्री पर सरकार सख्त, पड़ोसी राज्यों से आने वाली शराब रोक लगाने के दिए निर्देश
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 26 May 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
सार
वाणिज्यिक कर (आबकारी) मंत्री लखन लाल देवांगन ने नवा रायपुर स्थित जीएसटी भवन में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर अंतरराज्यीय सीमाओं पर निगरानी बढ़ाने और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग अब सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। वाणिज्यिक कर (आबकारी) मंत्री लखन लाल देवांगन ने नवा रायपुर स्थित जीएसटी भवन में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर अंतरराज्यीय सीमाओं पर निगरानी बढ़ाने और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के राजस्व लक्ष्य, मदिरा दुकानों की व्यवस्था और अवैध शराब नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पड़ोसी राज्यों से आने वाली शराब की तस्करी रोकने के लिए सीमावर्ती आबकारी जांच चौकियों पर विशेष अभियान चलाया जाए और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अवैध शराब बिक्री करने वालों और कोचियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई हो तथा मैदानी अमला किसी प्रकार का समझौता न करे। विभाग में मिलने वाली शिकायतों पर भी तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया।
विज्ञापन
बैठक में मदिरा दुकानों में उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप स्टॉक उपलब्ध कराने, निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री रोकने और दुकानों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि सभी शराब दुकानों में मदिरा को तय दरों के साथ व्यवस्थित तरीके से प्रदर्शित किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
राजस्व लक्ष्य की समीक्षा के दौरान मंत्री ने लक्ष्य से पीछे चल रहे जिलों को दुकानवार समीक्षा कर विस्तृत कार्ययोजना बनाने और तेजी से अमल करने के निर्देश दिए। साथ ही शराब में मिलावट रोकने के लिए आकस्मिक निरीक्षण करने और अनियमितता पाए जाने पर दोषी कर्मचारियों को तत्काल हटाकर ब्लैकलिस्ट करने को कहा गया।
बैठक में कैशलेस भुगतान को बढ़ावा देने के लिए शराब दुकानों में अलग काउंटर बनाने के निर्देश भी दिए गए। वहीं बार, क्लब, होटल और ढाबों की आकस्मिक जांच कर तय समय के बाद संचालन या अवैध शराब बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए।