{"_id":"64db738b9694110b960f3736","slug":"headmaster-beat-student-grandmother-with-stick-in-balodbazar-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंसिपल ने छात्रा की दादी का तोड़ा हाथ: बुजुर्ग महिला को डंडे से पीटा, स्कूल में इस बात को लेकर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंसिपल ने छात्रा की दादी का तोड़ा हाथ: बुजुर्ग महिला को डंडे से पीटा, स्कूल में इस बात को लेकर हुआ था विवाद
Tue, 15 Aug 2023 06:16 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदा बाजार
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदा बाजार
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 15 Aug 2023 06:16 PM IST
सार
बलौदा बाजार में महिला हेडमास्टर ने छात्रा की दादी की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान बुजुर्ग महिला का हाथ टूट गया। बुजुर्ग महिला ने सुहेला थाने में पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
प्रिंसिपल और छात्रा की दादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुहेला थाना क्षेत्र में एक महिला प्रिंसिपल ने एक छात्रा की दादी की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रमाण पत्र को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद प्रिंसिपल ने डंडे से छात्रा की दादी की पिटाई की है। पिटाई के दौरान बुजुर्ग महिला का हाथ टूट गया है।
विज्ञापन
विकास खंड पलारी की ग्राम पंचायत सरसेनी के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधान पाठक लोकेश्वरी वर्मा अपने ही विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा तारणी यादव पुत्री संजय यादव की दादी की शनिवार को पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि छात्रा की दादी रुकमणी यादव पोती की आय प्रमाण पत्र के संबध प्रधान पाठक से बात करने गईं थी, तभी दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि प्रधान पाठक ने बुजुर्ग महिला की डंडे से पिटाई कर दी। महिला के शरीर में कई जगह चोट के निशान हैं और दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई है।
विज्ञापन
प्रधान पाठक लोकेश्वरी वर्मा का कहना है कि छात्रा की दादी ने आय प्रमाण पत्र नहीं जमा कराया और विद्यालय में आकर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इतना ही नहीं अश्लील गालियां दीं और जोर-जोर से चिल्ला रही थी। समझाने और मना करने के बावजूद महिला अनाप-शनाप बोल रही थी, जिससे पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं में व्यवधान उतन्न हो रहा था। इसीलिए उन्होंने महिला का हाथ पकड़कर बाहर करने का प्रयास किया। महिला ने पलटवार करते हुए उनके बालों को पकड़ लिया। झूमाझटकी में क्या हुआ उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
वहीं, पीड़िता रुकमणी यादव ने बताया कि वह अपनी पोती तारणी यादव कक्षा सातवीं के आय प्रमाण पत्र को लेकर बात करने गई थी, लेकिन हेडमास्टर लोकेश्वरी वर्मा ने उनके साथ न सिर्फ अभद्र व्यवहार किया गया, बल्कि अश्लील गालियां भी दी। पोती तारिणी यादव को कक्षा में बैठने नहीं दिया गया और स्कूल से भगा दिया गया। उनके कहने पर भी लोकेश्वरी वर्मा ने उनकी बात नहीं सुनी और गालियां देते हुए डंडे से पिटाई कर दी, जिसकी वजह से हाथ-पैर और सिर में चोटें आई हैं। डंडे से पिटाई के कारण उनके दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई है, जिसकी सुहेला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सुहेला थाना निरीक्षक नकुल सिंह ठाकुर ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता ने अपने बयान में प्रधान पाठक के द्वारा मारपीट करने की बात कही है। वहीं, विकास खंड शिक्षा अधिकारी के एन वर्मा ने कहा कि महिला अधिकारी के द्वारा किया गया दुर्व्यवहार अशोभनीय है, जांच के बाद उचित कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर अग्रिम कार्यवाही की अनुशंसा की जाएगी।