{"_id":"6a6ef39057e4cd15f6074f74","slug":"janman-editorial-advisor-dr-anil-dwivedi-who-made-controversial-comments-on-reservation-has-been-removed-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: आरक्षण पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, 'जनमन' के संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: आरक्षण पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, 'जनमन' के संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी की सेवा समाप्त
Sun, 02 Aug 2026 01:15 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:15 PM IST
सार
आरक्षण पर फेसबुक में की गई विवादित टिप्पणी के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकारी पत्रिका जनमन के संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी को सेवा से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
'जनमन' के संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी पद से हटाएं गए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ सरकार की आधिकारिक पत्रिका जनमन के संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी को आरक्षण पर की गई विवादित फेसबुक पोस्ट के बाद पद से हटा दिया गया है। उनकी टिप्पणी को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध बढ़ने के बाद यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ संवाद ने प्लेसमेंट एजेंसी को पत्र लिखकर कहा कि डॉ. द्विवेदी का आचरण निविदा की शर्तों का उल्लंघन है। इसके बाद उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं।
बता दें कि अनिल द्विवेदी ने फेसबुक पर आरक्षण को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसका कई सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने विरोध किया। विवाद बढ़ने पर उन्होंने पोस्ट हटा दी, लेकिन मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भी इस मामले में सरकार से कार्रवाई की मांग की थी। उनका कहना था कि ऐसी टिप्पणी संविधान और आरक्षित वर्गों का अपमान है। सरकार की कार्रवाई के बाद यह मामला प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।
यहां देखें आदेश की कॉपी