सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   INDIAN RAILWAY: 18 Summer Special Trains to Run from Chhattisgarh; 908 Trains to Complete 18,262 Trips

गर्मी की छुट्टी में करें एंज्वॉय: छत्तीसगढ़ से दौड़ेंगी 18 समर स्पेशल ट्रेन, 908 गाड़ियां लगाएंगी 18,262 फेरे

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Thu, 23 Apr 2026 02:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Indian Railway News: भारतीय रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती संख्या और मांग को देखते हुए देशभर में विशेष ट्रेनें दौड़ा रहा है।

INDIAN RAILWAY: 18 Summer Special Trains to Run from Chhattisgarh; 908 Trains to Complete 18,262 Trips
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार

Indian Railway News: भारतीय रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती संख्या और मांग को देखते हुए देशभर में विशेष ट्रेनें दौड़ा रहा है। इस क्रम में 15 अप्रैल 2026 से 15 जुलाई  2026 तक कुल 908 समर स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी दी है। इस अवधि में ये ट्रेनें कुल  18,262 फेरे चलेंगी। यह पहल गर्मियों के चरम समय में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और प्रतीक्षा सूची को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ।
Trending Videos



दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से कुल 18 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों को मंजूरी दी गई है, जो यात्रियों की बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए 88 ट्रिप संचालित करेंगी । इनमें से 13 विशेष ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ किया जा चुका है, जबकि शेष 75 ट्रिप आगामी दिनों में चरणबद्ध तरीके से संचालित किए जाएंगे । इन विशेष ट्रेनों का संचालन विभिन्न प्रमुख गंतव्यों के बीच किया जाएगा, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा भी यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष प्रबंध किए गए हैं । क्षेत्र के प्रमुख एवं व्यस्त स्टेशनों जैसे बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, इतवारी, रायगढ़ एवं शहडोल सहित अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है। इनमें प्लेटफॉर्म प्रबंधन, अतिरिक्त टिकट काउंटर, पेयजल व्यवस्था, प्रतीक्षालयों में सुधार, स्वच्छता व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों की बढ़ी हुई उपलब्धता से यात्रियों को कई प्रकार की सुविधाएं प्राप्त होंगी। इससे न केवल ट्रेनों में भीड़भाड़ कम होगी, बल्कि प्रतीक्षा सूची में भी उल्लेखनीय कमी आएगी। साथ ही, यात्रियों को समय पर आरक्षण मिलने से उनकी यात्रा अधिक सुविधाजनक एवं तनावमुक्त होगी। यह व्यवस्था विशेष रूप से उन लाखों यात्रियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी, जो गर्मी के मौसम में अपने गंतव्य तक यात्रा करते हैं ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा के दौरान रेलवे द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा अधिकृत माध्यमों से ही टिकट आरक्षित करें। रेलवे प्रशासन यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

ये हैं समर स्पेशल ट्रेनें-
  1.  गाड़ी संख्या 08743 दुर्ग-हरिद्वार साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन दुर्ग से प्रत्येक रविवार को 26 अप्रैल से 28 जून, 2026 तक परिचालन होगा । 
  2. गाड़ी संख्या 08744 हरिद्वार-दुर्ग साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन हरिद्वार से प्रत्येक सोमवार को 27 अप्रैल से 29 जून, 2026 तक परिचालन होगा ।
  3. गाड़ी संख्या 08865 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-शालीमार साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस से प्रत्येक गुरुवार को 23 अप्रैल से 25 जून, 2026 तक परिचालन होगा ।
  4. गाड़ी संख्या 08866 शालीमार-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस से प्रत्येक शुक्रवार को 24 अप्रैल से 26 जून, 2026 तक परिचालन होगा ।
  5. गाड़ी संख्या 08867 गोंदिया-रक्सौल साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन गोंदिया से प्रत्येक शनिवार  को 25 अप्रैल से 27 जून, 2026 तक परिचालन होगा ।
  6. गाड़ी संख्या 08868 रक्सौल-गोंदिया साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन गोंदिया से प्रत्येक रविवार  को 26 अप्रैल से 28 जून, 2026 तक परिचालन होगा ।
  7. गाड़ी संख्या 08871 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-मालदा समर स्पेशल ट्रेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस से 26 अप्रैल, 2026 को परिचालन होगा ।
  8. गाड़ी संख्या 08872 मालदा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) समर स्पेशल ट्रेन मालदा से 27 अप्रैल, 2026 को परिचालन होगा ।
  9. गाड़ी संख्या 08745 दुर्ग-शालीमार समर स्पेशल ट्रेन दुर्ग से 29 अप्रैल, 2026 को परिचालन होगा । 
  10. गाड़ी संख्या 08746 शालीमार-दुर्ग समर स्पेशल ट्रेन शालीमार से 23 एवं 30 अप्रैल, 2026 को परिचालन होगा । 
  11. गाड़ी संख्या 08261कोरबा-यलहंका समर स्पेशल ट्रेन कोरबा से 02 मई, 2026 को परिचालन होगा । 
  12. गाड़ी संख्या 08262 यलहंका-कोरबा समर स्पेशल ट्रेन यलहंका से 03 मई, 2026 को परिचालन होगा । 
  13. गाड़ी संख्या 08861 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-शालीमार समर स्पेशल ट्रेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस से 27 अप्रैल, 2026 को परिचालन होगा ।
  14. गाड़ी संख्या 08862 शालीमार-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) समर स्पेशल ट्रेन शालीमार से 28 अप्रैल, 2026 को परिचालन होगा ।
  15. गाड़ी संख्या 08749 रायपुर-खड़गपुर समर स्पेशल ट्रेन रायपुर से 23 अप्रैल, 2026 को परिचालन होगा ।
  16. गाड़ी संख्या 08750 खड़गपुर-रायपुर समर स्पेशल ट्रेन खड़गपुर से 24 अप्रैल, 2026 को परिचालन होगा ।
  17. गाड़ी संख्या 08257 बिलासपुर-शालीमार समर स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से 25 एवं 26 अप्रैल, 2026 को परिचालन होगा ।
  18. गाड़ी संख्या 08258 शालीमार-बिलासपुर समर स्पेशल ट्रेन शालीमार से 25 एवं 26 अप्रैल, 2026 को परिचालन होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed