फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   injured kept suffering due to police and ambulance not reaching on time In Bemetara

CG: पुलिस व एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंचने से तड़पता रहा घायल, नाराज लोगों ने हाईवे पर किया चक्काजाम

Tue, 01 Oct 2024 10:56 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: श्याम जी. Updated Tue, 01 Oct 2024 10:56 PM IST
सार

कवर्धा-सिमगा नेशनल हाईवे पर स्थित अगरी खुर्द में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस व एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंचने से घायल तड़पता रहा। ऐसे में नाराज लोगों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया।

विज्ञापन
injured kept suffering due to police and ambulance not reaching on time In Bemetara
नाराज लोगों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कवर्धा-सिमगा नेशनल हाईवे पर स्थित अगरी खुर्द में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। लेकिन पुलिस व एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंचने से घायल तड़पता रहा। ऐसे में नाराज लोगों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। यहां पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। मौके पर पुलिस टीम पहुंची हुई थी, जिसके बाद घायल को बेमेतरा के अस्पताल में उपचार के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


इस चक्काजाम से करीब दो किमी लंबा जाम लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो व बाइक में टक्कर से बाइक चालक का हेलमेट टूट गया। उसे  गंभीर चोट लगी थी। ग्रामीणों ने डायल 102 व पुलिस को सूचना दी, लेकिन एक से डेढ़ घंटे तक किसी के नहीं पहुंचने पर लोगों ने चक्काजाम किया। एक्सीडेंट के बाद स्कार्पियो वाहन भाग गया। बाइक सवार की हालत गंभीर है। उसके बारे में अभी तक पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिस जगह में यह हादसा हुआ है वहां कई बार सड़क दुर्घटना हो चुका है। यह बेमेतरा व कबीरधाम जिला का बॉर्डर है। यहां का एक हिस्सा बेमेतरा जिले के थानखम्हरिया थाना क्षेत्र व दूसरा हिस्सा कबीरधाम जिले के दशरंगपुर पुलिस चौकी में आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed