सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   A soldier was injured in a shooting incident while returning from an operation Baldev Singh has been admitted

जगदलपुर: ऑपरेशन से लौटते समय गोली लगने से जवान का निधन, बलदेव सिंह को जिला अस्पताल में कराया गया था भर्ती

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 21 Dec 2025 01:39 PM IST
विज्ञापन
सार

नारायणपुर जिले के कटेनार में रविवार की सुबह ऑपरेशन से लौटने के दौरान अचानक चली गोली से एक जवान का निधन हो गया।

 

A soldier was injured in a shooting incident while returning from an operation Baldev Singh has been admitted
जिला अस्पताल में भर्ती घायल जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नारायणपुर जिले के कटेनार में रविवार की सुबह ऑपरेशन से लौटने के दौरान अचानक चली गोली से एक जवान का निधन हो गया। गोली लगने के बाद घायल जवान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ताी कराया गया था जहां इलाज के दौरान जवान का निधन हो गया। मामले की जानकारी देते हुए नारायणपुर एसपी ने बताया कि नक्सलियों की सूचना पर गश्त में टीम निकली हुई थी, जहाँ से वापस लौटने के दौरान जवान को गोली लगी

Trending Videos


बताया जा रहा है कि डीआरजी जवान बलदेव सिंह हुर्रा अपने साथियों के साथ वापस ऑपरेशन से लौट रहा था, कड़ेनार कैप से वापसी के दौरान वाहन में चढ़ते समय साथ चल रहे एक साथी के हाथ से बंदूक गिरने से गोली चल गई। मिस फायर से जवान घायल हो गया, घायल को नारायणपुर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया  था ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नारायणपुर ने बताया की घायल जवान का निधन हो गया है, जवान वर्ष 2023 अक्टूबर में डीआरजी में जीडी आरक्षक के पद में पदस्थ था, जवान मूलतः मेड़ानार ककोड़ी कांकेर का निवासी था, जवान का शव नारायणपुर लाया गया है, वही परिजनों को भी सूचना दे दिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed