सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   An Assistant Sub Inspector died of a heart attack plunging his family into grief in Jagdalpur

जगदलपुर: हार्ट अटैक से एएसआई का निधन, परिवार में शोक की लहर, बस्तर के सभी थाना क्षेत्रों में दे चुके थे सेवाएं

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 18 Dec 2025 05:48 PM IST
विज्ञापन
सार

जगदलपुर में रक्षित केंद्र जगदलपुर में एएसआई के रूप में पदस्थ ताकेश्वर शर्मा का अचानक मेकाज में हार्ट अटैक आने से निधन हो गया, उनके निधन की खबर लगते ही पुलिस विभाग से लेकर परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

An Assistant Sub Inspector died of a heart attack plunging his family into grief in Jagdalpur
हार्ट अटैक से एएसआई का निधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जगदलपुर में रक्षित केंद्र जगदलपुर में एएसआई के रूप में पदस्थ ताकेश्वर शर्मा का अचानक मेकाज में हार्ट अटैक आने से निधन हो गया, उनके निधन की खबर लगते ही पुलिस विभाग से लेकर परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई, परिजनों का घर मे आना शुरू हो गया, वही ताकेश्वर शर्मा के निधन के साथ ही माँ पिता दोनों का साया बच्चो के ऊपर से उठ गया। 

Trending Videos


ताकेश्वर शर्मा के बेटे आदित्य शर्मा ने बताया कि उनका मूलतः घर उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के सूर्यमान थाना बेरिया मगडुमपुर था, पिता ताकेश्वर शर्मा ने वर्ष 1984 में सहायक आरक्षक के रूप में अपनी सेवा पुलिस विभाग में देना शुरू किया, जहां बस्तर संभाग के नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर के अलावा अंतागढ़, जगरगुंडा व अन्य जगहों में अपनी सेवा दी, वर्ष 2009 में मारडूम में माता जी का निधन हो गया, 3 बेटियां व 1 बेटे के लालन पालन के लिए बस्तर आ गए, जहाँ उनकी एक बेटी की तबियत खराब होने के कारण उनका भी निधन हो गया था, अब 2 बेटी व 1 बेटे को पढ़ाने लिखाने से लेकर हर जिम्मेदारी को बखूबी से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्य के दौरान अचानक बीच मे उन्हें एक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद से उनका स्वास्थ्य में गिरावट आने लगा, जहाँ कुछ वर्ष कांग्रेस के कार्यकाल में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा के यहां सुरक्षाकर्मी के रूप में पदस्थ थे, वही वर्तमान में जगदलपुर विधायक किरण देव के सेवा दे रहे थे, वही अचानक से  बुधवार को स्वास्थ्य खराब होने के कारण महारानी ले जाया गया, जहाँ दुबारा हार्ट अटैक आने की सूचना दिया गया, जिसके बाद अचानक से स्वास्थ्य बिगड़ गया और उनका निधन हो गया, जगदलपुर में अंतिम संस्कार किया गया, जहाँ पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के अलावा परिवार के लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed