{"_id":"63eb381a70078fd932074b8b","slug":"chhattisgarh-bijapur-cmho-suspended-on-fake-appointments-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी नियुक्तियों पर CMHO निलंबित: स्वीकृत पदों से ज्यादा पर की थी भर्तियां, कर्मचारियों की सेवाएं भी समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी नियुक्तियों पर CMHO निलंबित: स्वीकृत पदों से ज्यादा पर की थी भर्तियां, कर्मचारियों की सेवाएं भी समाप्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:58 PM IST
विज्ञापन
सार
सीएमएचओ के कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम का उलंघन माना गया हैं। निलंबन अवधि में डॉ. भारती का मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय जगदलपुर निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। यह आदेश अवर सचिव राजेन्द्र सिंह गौर ने जारी किए हैं।

महानदी भवन, छत्तीसगढ़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सीएमएचओ रहे डॉ. सुनील भारती को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि उन्होंने ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक और संयोजिका सहित 16 पदों पर अवैधानिक रूप से कर्मचारियों की नियुक्तियां की थीं। इसकी जांच के बाद जिला प्रशासन ने एक्शन लेते हुए पहले ही सभी 16 कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी थी। इस मामले में जांच जारी थी, जिसके बाद सीएमएचओ पर कार्रवाई की गई है।

Trending Videos
यह भी पढ़ें...Bijapur: स्वास्थ्य विभाग के 16 कर्मचारियों की सेवा समाप्त, इसमें आया से लेकर संयोजक तक शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सीएमएचओ सुनील भारती ने ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजिका, फार्मासिस्ट ग्रेड -02, लैब असिस्टेंट, वार्ड ब्याय, वार्ड आया सहित अलग-अलग पदों पर भर्तियां की थीं। इसके बाद इन भर्तियों पर सवाल उठने लगे थे। मामले की शिकायत बस्तर कमिश्नर और कलेक्टर से की गई। इस पर कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा जांच टीम का गठन कर दिया। टीम ने जांच के बाद अपना प्रतिवेदन प्रशासन को सौंप दिया था।
इसमें बताया गया कि, डॉ. सुनील भारती मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीजापुर के द्वारा शासन की अनुमति की प्रत्याशा में कुल छह ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजिका के पदों और 10 अन्य पदों पर प्रतीक्षा सूची से जारी नियुक्ति आदेश विधिक सम्मत नहीं हैं। ऐसे पद भविष्य में सीधी भर्ती से भरे जाने योग्य थे। इस अवैधानिक कृत्य के लिए डॉ. सुनील भारती पूरी तरह से जवाबदेह हैं। डॉ. सुनील भारती को निलंबित किया गया हैं।
