सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janadesh Parv in Janjgir champa: CM vishnudeo Sai welcomed Union Minister JP Nadda

जांजगीर में जनादेश परब: सीएम साय ने किया जेपी नड्डा का आत्मीय स्वागत, जनता को गिनाएंगे दो वर्ष की उपलब्धियां

अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 22 Dec 2025 04:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Janadesh Parv in Janjgir champa: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ प्रवास पर जांजगीर-जांपा जिला पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा का आत्मीय स्वागत किया।

Janadesh Parv in Janjgir champa: CM vishnudeo Sai welcomed Union Minister JP Nadda
सीएम साय ने किया जेपी नड्डा का आत्मीय स्वागत - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

Janadesh Parv in Janjgir champa: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ प्रवास पर जांजगीर-जांपा जिला पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा का आत्मीय स्वागत किया। जांजगीर चांपा जिले के पुलिस ग्राउंड में जनादेश परब छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के दो साल 'निरंतर सेवा, निरंतर विकास' को लेकर सभा का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री नड्डा ने जिला प्रशासन की ओर से लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया। गजमाला से केंद्रीय मंत्री नड्डा, मुख्यमंत्री साय सहित बीजेपी नेताओं का स्वागत किया गया। वहीं पीएम आवास के हितग्राहियों को सम्मानित भी किया गया।

Trending Videos


मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 22 दिसम्बर को  जांजगीर में जनादेश परब का आयोजन किया गया। जनादेश परब में जनता-जनार्दन के समक्ष छत्तीसगढ़ सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों और राज्य के एकीकृत विकास के लिए लिए गए फैसलों की जानकारी दी जा रही है। जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनादेश परब के अवसर पर जांजगीर के पुलिस लाइन में आयोजित की जा रही विशाल आमसभा को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी. नड्डा सम्बोधित कर रहे हैं। इस मौके पर सुप्रसिद्ध लोक कलाकार एवं पद्मश्री अनुज शर्मा तथा अन्य कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर पिछले दो वर्षों विभिन्न विभागों की उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया है। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल, कृषि विभाग, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन, मत्स्य पालन और सहकारिता विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गये हैं।

  
राज्य के समग्र विकास पर केंद्रित प्रदर्शनी
जनादेश परब में सरकार के दो वर्षों की निरंतर सेवा और निरंतर विकास की झलक विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए आकर्षक प्रदर्शनी में देखने को मिल रहा है। प्रदर्शनी में पीएम सूर्यघर योजना तथा योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई। इसी तरह किसान सम्मान निधि, हितग्राही मूलक योजनाओं एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई, जिससे किसान सीधे लाभ और प्रक्रियाओं को समझ सकें। इसके अलावा प्रदर्शनी में महिला सशक्तिकरण, महतारी वंदन, सुपोषण अभियान एवं बाल कल्याण योजनाओं, सिंचाई योजनाओं और जल प्रबंधन, मत्स्य उत्पादन, रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की संपूर्ण प्रक्रिया को समझाने के लिये एक मॉडल देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed