सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Janadesh Parab organized in Janjgir-Champa to mark two years chhattisgarh BJP government

जांजगीर में 'जनादेश परब': साय सरकार के दो साल पर जश्न, जेपी नड्डा बोले- नक्सलवाद अब कुछ गांवों तक

अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 22 Dec 2025 04:40 PM IST
विज्ञापन
सार

जांजगीर-चांपा में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर 'जनादेश परब' का भव्य आयोजन हुआ। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने जिला प्रशासन की विकास प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। मंच पर सीएम व मंत्रिमंडल ने नड्डा का स्वागत किया।

Janadesh Parab organized in Janjgir-Champa to mark two years chhattisgarh BJP government
जनादेश परब कार्यक्रम में जेपी नड्डा पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के पुलिस ग्राउंड में "जनादेश परब" छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के दो साल निरंतर सेवा निरंतर विकास को लेकर भव्य सभा का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने जिला प्रशासन के द्वारा लगाए गए सभी विकास कार्यों की इंस्टाल का निरीक्षण किया गया। मंच पर जेपी नड्डा का माला से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित मंत्री मंडल ने स्वागत किया। पीएम आवास के हितग्राहियों को सम्मानित भी किया गया।

Trending Videos


'नक्सलवाद अब कुछ गांवों तक सीमित'
छत्तीसगढ़ के जांजगीर में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि कहा कि पिछली कांग्रेस सरकारों ने नक्सलियों के साथ साठगांठ की थी। जबकि मोदी सरकार ने इस खतरे का डटकर मुकाबला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


नड्डा ने आगे कहा कि कांग्रेस के लोग झीरम घाटी नक्सली हमले को आसान बनाने में शामिल थे, जिसमें उनके अपने ही पार्टी के नेता मारे गए थे। नक्सलवाद अब कुछ गांवों और जिलों तक ही सीमित है। देश जल्द ही इस खतरे से छुटकारा पा लेगा।

मंच पर जेपी नड्डा का अजगर माला से मुख्यमंत्री विष्णु देव सहित मंत्री मंडल ने स्वागत किया। पीएम आवास के हितग्राहियों को गृह प्रवेश की चाबी सौंपी गई। पूर्व कांग्रेस की सरकार पर जमकर बरसे, वहीं विष्णु देव साय की सरकार के सुसान को लेकर तारीफ की। कहा कि हमने बनाया है हम ही संवारेंगे।

'छत्तीसगढ़ की जनता का आभारी हूं'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ की जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं, भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद देकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को लेकर सरकार को बैठाया है। छत्तीसगढ़ की जनता का आभारी हूं।  दो साल में उनके विश्वासों पर खरा उतरने का प्रयास किया गया है। 

पूर्व कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा
वहीं पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पांच साल के कार्यकाल में पूरे छत्तीसगढ़ को अपराध गढ़ बना दिया है। भ्रष्टाचार इतना हुआ कि आज भी उनके नेताओं का जेल जाना तय है। हमारे बेटा-बेटियों के भविष्य जैसे पीएससी घोटाला किया गया। उनके रिश्तेदार भी दंडित हो रहे हैं। किसानों और 70 लाख से ज्यादा माता बहनों को महतारी वदन के पैसा उनके एक हजार हर माह भेजा जा रहा है। जो भी मोदी की गारंटी है, जो हमारा वादा था। उसे सरकार पूरा करने का प्रयास किया है। विकास कार्य में नक्सलवाद था आज कहीं न कहीं डबल इंजन की सरकार की मदद से 2026 के मार्च तक खत्म होने की ओर जा रही है। नई उद्योग नीति की सराहना हो रही है। एक साल में आठ लाख करोड़ के MOU साइन हुआ है। विजन डॉक्यूमेंट 2047 बनाया है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सभा को संबोधित करते हुए जनता का अभिवादन किया। विष्णु देव साय की सरकार की शानदार दो साल पूरा हुआ है। दो साल साय सरकार पूरे होने पर यहां आए हैं, शिविर नारायण और माता कौशल्या की धरती को नमन करता हूं। दो साल पहले चुनाव के प्रचार में कई बार आया था।
 
भाजपा को एकतरफा जीत दिलाई थी। कांग्रेस की सरकार ने आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी, जो वादे पूरे नहीं किया था। नक्सलवाद के साथ समझौता किया था। ऐसी सरकार को जनता ने उखाड़ फेंका और कमल खिलाया। आज आपके सामने दो साल का रिपोर्ट कार्ड विष्णु देव की सरकार ने रखा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस की संस्कृति को बदला है, जो कहा था वो किया है, जो नहीं कहा था वो भी पूरा किया है। विष्णु देव साय और उनकी टीम को बधाई दी। इतने साल से चल रही सरकारों ने मजदूरों की चिंता नहीं की, गांव गरीब वंचित पीड़ित के लिए काम करने वाली सरकार है। 4,500 गांवों में विभिन्न योजनाओं की सुविधाएं मिीली। यह विष्णु देव साय की सरकार ने किया है।

आगे कहा कि 32 हजार सरकारी नौकरियों का रिक्रूटमेंट का काम शुरू हुआ। PSC घोटाले को सीबीआई को सौंपा गया है। जल्दी कारवाई होगा। दो साल के अंदर 160 आईटीआई को अपग्रेड किया है। लगभग 484 करोड़ खर्च करने का काम दो साल में किया है। लगभग 3716 करोड़ रुपये भूपेश बघेल दिए। सरकार बनाने के एक महीने के अंदर किसानों का बोनस दिया। लगभग 1.25 लाख करोड़ किसानों के खाते में भेजा गया है। 14 मिलियन मैट्रिक टन धान हमने दो साल में खरीदा। 11 हजार प्रति एकड़ बाजरा, मिलेट्स जैसे उपजों पर सब्सिडी देंगे।  

आगे कहा कि महतारी वंदन योजना के तरह 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये देने का काम किया। यह बीजेपी का रिकॉर्ड है। महतारी सदन के तहत 52 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे, तेदू पत्ता को इकट्ठा करने के लिए पहले चार हजार रुपये दिए। आज पांच हजार 500 रुपए किया गया है,आदिवासियों को लिए धरती आबा के तहत 6 हजार 651 गांवों को विशेष तौर पर लाभ पहुंचाने का काम किया है। नक्सलवाद को खत्म करने का जो बीड़ा गृह मंत्री विजय शर्मा ने उठाया है, झीरम घाटी के घटना की जानकारी उनके बीच के ही लोग दे रहे थे। उनके ही लोगों के उनके खिलाफ साजिश की। कांग्रेस की सरकार नक्सलियों से दोस्ती और समझौता करती थी। 

आगे बताया कि बघेल सरकार ने पीएम आवास पर रोक लगाने का काम किया था। आज अच्छा समय आया है कि मोदी जी का आशीर्वाद है और विष्णु देव की सरकार जमीन पर काम कर रही है। भारत आज दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यव्स्था बन चुका है। तीसरा बनाने जा रह है। सड़कों के जाल पर 60 प्रतिशत की ग्रोथ है। कांग्रेस के साथी कहते थे गांव में इंटरनेट चलाने वाला कोई नहीं है।दुनिया का 40 प्रतिशत डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत करता है। 10 साल पहले मोबाइल में लिखा होता था मेड इन चाइन और ताइवान चाहते थे अब मेड इन इंडिया लिखा होता है। अटल नगर और बिलासपुर को स्मार्ट सिटी बनाई गई। जांजगीर चांपा में मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है। दंतेवाड़ा नक्सलवाद मुक्त हो चुका है। वहां मेडिकल कॉलेज खोला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed