{"_id":"69d89e18a09735502a084584","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4147261-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa : ट्रैक्टर में बाराती बनकर पहुंची पुलिस, 8 जुआरी गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa : ट्रैक्टर में बाराती बनकर पहुंची पुलिस, 8 जुआरी गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 Apr 2026 03:25 PM IST
Link Copied
जांजगीर चांपा/(सक्ती) जिले में जुआ-सट्टा पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अनोखे अंदाज में दबिश देकर 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ट्रैक्टर में बाराती बनकर मौके पर पहुंची और जुआ खेल रहे आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर चौकी फगुरम प्रभारी उप निरीक्षक अनवर अली द्वारा यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कानाकोट के नहर किनारे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद साइबर सेल और पुलिस टीम ने रणनीति बनाकर बारातियों के वेश में ट्रैक्टर से मौके पर पहुंचकर दबिश दी।
मौके पर 8 जुआरी ताश के पत्तों से काटपत्ती जुआ खेलते हुए पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक साहू, शिवम साहू, संजय साहू (तीनों जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़), भेषज किशोर साहू, देवेंद्र साहू, वीरेंद्र कुर्रे, राकेश सान्डे और दीपक चंद्रा (सभी जिला सक्ती) शामिल हैं।
पुलिस ने मौके से 26 हजार रुपये नगद, 7 मोबाइल फोन (कीमत करीब 1 लाख रुपये) और दो लग्जरी कार (प्रत्येक की कीमत लगभग 15-15 लाख रुपये) जब्त की हैं। वहीं 3 आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर लगातार सख्ती बरती जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।