सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Disabled teacher murdered with sharp weapon in Sakti

दिव्यांग शिक्षक का बेरहमी से कत्ल: धारदार हथियार से वार, फिर शव घसीटते हुए ले गया हत्यारा, लाश जलाने का प्रयास

अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा (सक्ती) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 Mar 2026 01:48 PM IST
विज्ञापन
सार

बुधवार रात जर्वे गांव में दिव्यांग शिक्षक देवानंद भारद्वाज की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव जलाने का प्रयास हुआ। पुलिस पैसों के लेन-देन के विवाद की आशंका पर जांच कर रही है।

Disabled teacher murdered with sharp weapon in Sakti
मृतक शिक्षक देवानंद भारद्वाज की फोटो।
विज्ञापन

विस्तार

जिले में बुधवार की रात अज्ञात हमलावर ने एक दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को जलने का प्रयास किया। मृतक की पहचान देवानंद भारद्वाज के रूप में हुई है, जो पिहरीद में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। घटना जैजैपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जर्वे गांव की है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, आशंका है कि अज्ञात हमलावर ने शिक्षक पर पहले धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं, हत्या के बाद भी आरोपी का मन नहीं भरा तो उसने मृतक के शव को घसीटते हुए घर के पीछे ले जाकर जलाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही जैजैपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटनास्थल को घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या संभवतः पैसों की लेनदेन के विवाद को लेकर की गई है, हालांकि मामले की स्पष्ट जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुट गई है।

पुलिस आसपास के लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है और सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। इस निर्मम हत्या की घटना से गांव में दहशत का माहौल है और लोग स्तब्ध हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है, वहीं पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed