{"_id":"69bba3249c3512eed90d51d6","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4066967-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Janjgir-Champa: नहर में मिला छह महीने के शिशु का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir-Champa: नहर में मिला छह महीने के शिशु का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 Mar 2026 01:20 PM IST
Link Copied
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम बारगांव की नहर में 6-7 माह के शिशु का शव पानी में बहता हुआ मिला है। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी अस्पताल पामगढ़ के मोर्चरी में रखा गया है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई पामगढ़ पुलिस कर रही है।
पामगढ़ थाना प्रभारी सावन सारथी ने बताया कि राहगीरों से सूचना मिली कि ग्राम बारगांव की नहर में पानी में बहता हुआ एक शिशु का शव पड़ा हुआ है, जोकि छह-सात माह का लग रहा है। घटना स्थल पर पुलिस टीम को भेजा गया, जहां नहर के अंदर से नवजात शिशु के शव को बाहर निकाला गया। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी अस्पताल पामगढ़ की मोर्चरी में रखा गया है।
नवजात शिशु का जो शव मिला है, वह 1 से 2 दिन पुराना लग रहा है। डॉक्टरों की टीम से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और कुछ अंगों को सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा जाएगा। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज भी किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।