{"_id":"69b1369a07260316e9040a11","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4036798-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"9.56 लाख की चोरी का खुलासा: नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार, सुने मकान को बनाया था निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9.56 लाख की चोरी का खुलासा: नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार, सुने मकान को बनाया था निशाना
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 Mar 2026 04:24 PM IST
Link Copied
जांजगीर चांपा जिले के वार्ड नंबर 19 में बीते महीने 26 फरवरी की रात एक सूने मकान में चोरी हुई। चोरों ने अलमारी तोड़कर सोने, चांदी के जेवर और नगदी रकम चुराई। पुलिस ने अब इस मामले में एक नाबालिग बालक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
चोरी हुए 9.56 लाख रुपये के सोने, चांदी के जेवर और नगदी रकम को बरामद कर लिया गया है। एएसपी उमेश कश्यप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा किया। मुख्य आरोपी जीत कुमार सूर्यवंशी बिलासपुर का निवासी है। वह अपने साथियों के साथ स्कूटी से जांजगीर पहुंचा था। उन्होंने नहर किनारे सूने मकानों की तलाश की थी। रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच दीवार फांदकर मकान में घुसे। मकान मालिक अपने परिवार सहित बाहर घूमने गए हुए थे। चोरों ने कमरे की अलमारी तोड़कर चोरी को अंजाम दिया और फरार हो गए।
सिटी कोतवाली पुलिस ने चोरी की जानकारी मिलने पर मामला दर्ज किया। साइबर टीम की मदद से 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की तलाशी ली गई। बिलासपुर में एक संदिग्ध स्कूटी (सीजी 10सीसी 1267) का पता चला। स्कूटी की तलाशी से एक नाबालिग बालक की पहचान हुई। पुलिस हिरासत में पूछताछ के बाद उसने नगदी रकम बांटने की बात बताई।
नाबालिग ने बताया कि नगदी जांजगीर के सुनसान मैदान में बांटी गई थी। सोने, चांदी के जेवर बाद में बांटने के लिए बैग में रखे गए थे। आरोपियों ने आभूषण बेचने के लिए जीत कुमार सूर्यवंशी की मदद ली। जीत कुमार ने अपने परिचित गीता प्रसाद साहू से मिलवाया, जिसने रहोद के सोनार सूरज सोनी को 80 हजार रुपये में जेवर बेचे।
इसमें से 12-12 हजार रुपये बांटे गए और 56 हजार रुपये मुख्य आरोपी को दिए गए। इस प्रकरण में दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। नाबालिग बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया है। जीत कुमार सूर्यवंशी, गीता प्रसाद साहू और सोनार सूरज सोनी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। चोरी में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त कर ली गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।