सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Hit and run Speeding car hits bike rider seriously injures him

हिट-एंड-रन: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को मारी ठोकर, गंभीर रूप में घायल

अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 Feb 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
सार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम जगमहंत - बूढ़ेना के बीच में रोड में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार ठोकर मारी हैं। हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है।

Hit and run Speeding car hits bike rider seriously injures him
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : adobestock
विज्ञापन

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम जगमहंत - बूढ़ेना के बीच में रोड में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार ठोकर मारी हैं। हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। राहगीरों की मदद से घायल युवक को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है।

Trending Videos


मिली जानकारी अनुसार,, पामगढ़ विकासखंड के ग्राम जेवरा का रहने वाला युवक विनय सागर अपने परिजनों के साथ नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चौराभाटा में रिश्तेदार के यहां छठी कार्यक्रम में शामिल होने आया था। परिजनों का कहना है कि बाइक में पेट्रलो डालने की बात कहते हुए निकला था। वही राहगीर ने देखा कि एक सफेद रंग की तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को ठोकर मारी और मौके से जांजगीर की ओर फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना की सूचना डायल 112 की टीम को मिली तो मौके पर पहुंच कर घायल को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल नवागढ़ में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित किया हैं।

वही सड़क के किनारे लगे दुकानों की सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच की गई तो एक सोल्ड सफेद रंग की मारुति कार जाते नजर आई है जिसे सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ दिख रहा है गाड़ी में नंबर प्लेट भी नहीं है सोल्ड गाड़ी बताई जा रही है।

नवागढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की जांच पड़ताल की जा रही है सीसीटीवी कैमरे के आधार पर वाहन की पहचान में पुलिस लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed