{"_id":"69a155950b32f91f860ce993","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-3997622-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"किसानों से ठगी रोकने पोस्टर जारी: एसपी विजय पाण्डेय ने किया विमोचन, पुलिस बैंकों के पास लगा रही पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों से ठगी रोकने पोस्टर जारी: एसपी विजय पाण्डेय ने किया विमोचन, पुलिस बैंकों के पास लगा रही पोस्टर
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 Feb 2026 02:21 PM IST
Link Copied
जांजगीर चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ी भाषा में पोस्टर का विमोचन किया है। जोकि बैंकों के पास किसानों से ठगी को रोकने को लेकर बैंकों के पास पोस्टर लगाना और जागरूक भी किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि ,,28 फरवरी को होली से पहले किसानों की साल भर की कमाई का पैसा मिलने वाली है जिससे निकलने के लिए बैंकों में भीड़ किसानों की उमड़ेगी। हाल के दिनों में बैंक से पैसे ले जा रहे किसानों और ग्रामीणों को अनेक प्रकार से अपना शिकार बना रहे है। ऐसे मामलों को रोकने के आमजन और किसानों को सतर्क,जागरूक रहा अत्यंत आवश्यक है। इस सभी को ध्यान में रखतें हुए यह पोस्टर छत्तीसगढ़ी भाषा में जारी किया गया है।
कार्यक्रम की मुख्य बातें:-किसानों एवं ग्रामीण नागरिकों को ठगी से बचाव हेतु जागरूक करना।बैंक परिसर एवं आसपास सक्रिय संदिग्ध व्यक्तियों से सतर्क रहने की अपील की गई।साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर विशेष जानकारी प्रदान की गई।आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने हेतु प्रेरित किया गया।
बैंक से धनराशि निकालते समय बरती जाने वाली सावधानियाँ:- अधिक धनराशि निकालते समय अकेले न जाएँ, विश्वसनीय व्यक्ति को साथ रखें।बैंक के अंदर एवं बाहर अपने आसपास के लोगों पर नजर रखें। किसी अज्ञात व्यक्ति से सहायता न लें।पैसे गिनने या बैग बदलने जैसी गतिविधियों से सावधान रहें। संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 112 या पुलिस कंट्रोल रूम मोबाइल नंबर 94791- 93199 पर सूचना दें।
साइबर ठगी से बचाव हेतु आवश्यक सुझाव:- किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें।ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक डिटेल्स किसी के साथ साझा न करें। बैंक अधिकारी बनकर जानकारी मांगने वाले कॉल से सतर्क रहें। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।
पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे जागरूक रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।