सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Birra police revealed theft incident took place in village Taldevri of Janjgir-Champa

जांजगीर-चांपा: तालदेवरी में चार लाख से ज्यादा की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवर जब्त

अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Feb 2026 09:47 PM IST
Birra police revealed theft incident took place in village Taldevri of Janjgir-Champa
जिले के ग्राम तालदेवरी में हुई चोरी की वारदात का बिर्रा पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर और घटना में प्रयुक्त मारुति इक्को कार जब्त की गई है।

तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। 29 जनवरी की देर रात ग्राम तालदेवरी निवासी कृष्णो साहू के घर में चोरी हुई थी। परिवार के सदस्य भोजन के बाद सो गए थे। सुबह करीब 4 बजे उठने पर अलमारी खुली मिली और जेवर व नगदी गायब थे। चोरी की गई संपत्ति की कीमत लगभग 4 लाख 22 हजार रुपये आंकी गई है। बिर्रा थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

साइबर सेल की मदद से सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें 29 जनवरी की रात एक इक्को कार संदिग्ध रूप से नजर आई। पुलिस ने कार मालिक कनसदा निवासी जितेंद्र साहू (28 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के मुड़पार गांव के राजकुमार कर्ष (38 वर्ष) की योजना पर चोरी करना स्वीकार किया।

राजकुमार कर्ष ने पुलिस को बताया कि 22 जनवरी को वह अपनी दीदी के ससुराल में एक समारोह में गया था। वहां कृष्णो साहू के घर उसका आना-जाना था। उसने कृष्णो के घर की अलमारी में जेवर रखे देखे थे, जिससे उसकी नीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसने चोरी करने का प्लान तैयार किया। 29 जनवरी को वह अपने साथी जितेंद्र साहू के साथ इक्को कार में तालदेवरी गांव पहुंचा।

देर रात उन्होंने कृष्णो साहू के घर का दरवाजा धक्का देकर खोल दिया। अलमारी से सोने-चांदी के जेवर निकाले और इक्को कार में बैठकर फरार हो गए। चोरी के कुछ जेवर राजकुमार ने अपने जीजा विनोद कुमार (39 वर्ष) को भी दिए थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी राजकुमार कर्ष पूर्व में हत्या के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

होला मोहल्ला को मर्यादा और खालसाई परंपरा के साथ मनाएं: ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज

21 Feb 2026

कानपुर: एनटू रोड पर गिरा विशाल पेड़, गुरु गोविंद सिंह मार्ग पर थमी रफ्तार

21 Feb 2026

कानपुर: जाजमऊ में खुले पड़े मैनहोल और नाले, मासूमों और मवेशियों के लिए बने जानलेवा

21 Feb 2026

कानपुर: चकेरी के काजीखेड़ा में विकास कार्यों को लगा ब्रेक, शिकायतों के बाद भी मौन प्रशासन

21 Feb 2026

छोटी बच्ची के शिक्षिका पर टॉयलेट साफ करने के आरोप में लोधा थाने ने की जांच

21 Feb 2026
विज्ञापन

अयोध्या पहुंचे केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, बोले- आने वाले समय में AI बनने जा रहा सबसे बड़ा सेक्टर

21 Feb 2026

अंबेडकरनगर में मंशाराम की हत्या में पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत तीन दोषी

21 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: दालमंडी में धू- धू कर जला ट्रांसफार्मर

21 Feb 2026

VIDEO: बीएचयू अस्पताल के एमसीएच विंग में जांच लैब में लगा ताला

21 Feb 2026

VIDEO: वाराणसी में शाक भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन

21 Feb 2026

VIDEO: हड्डी रोग कार्यशाला में रोबोटिक सर्जरी की नई तकनीकों पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी

21 Feb 2026

Video: टकारला में प्राचीन भूतनाथ महादेव मंदिर में भंडारे का आयोजन

21 Feb 2026

अमृतसर दौरे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पंजाब सरकार पर साधा निशाना

21 Feb 2026

सोलन: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने लॉन्च की टेटनस व डिप्थीरिया वैक्सीन

21 Feb 2026

नारनौल में पकड़े गए 1239, भेजे गए शेल्टर होम

घाटमपुर में दो डंपरों की भीषण भिड़ंत, टेनापुर मोड़ के पास हुआ हादसा, एक चालक की हालत नाजुक

21 Feb 2026

धनेटा: सुजीत ने बनाया विज्ञान व गणित का सर्वश्रेष्ठ मॉडल

कानपुर: सुभाष रोड पर गड्ढे दे रहे हादसों को न्योता, गिरकर चोटिल हो रहे राहगीर

21 Feb 2026

VIDEO: सॉफ्टवेयर से अनलॉक कर महज दो मिनट में चुराई फार्च्यूनर, पकड़ा गया हाईटेक चोर; बताया चोरी का तरीका

21 Feb 2026

ऊना के नए एसपी सचिन हिरेमठ ने मां चिंतपूर्णी दरबार में टेका माथा, पैदल घूमकर परखी सुरक्षा व्यवस्था

21 Feb 2026

घाटमपुर समाधान दिवस: विधायक सरोज कुरील ने पीड़ितों को दी आपदा राहत; एडीएम ने अफसरों को लगाई फटकार

21 Feb 2026

कानपुर: सुभाष रोड पर इंटरलॉकिंग बिछाकर भूले जिम्मेदार; उबड़-खाबड़ रास्ते से राहगीर परेशान

21 Feb 2026

कानपुर: कुम्हार मंडी में अन्ना जानवरों का आतंक, बीच सड़क पर जमावड़े से राहगीर बेहाल

21 Feb 2026

कानपुर: लाल बंगला में धूल का गुबार, बदहाल सड़कों से घरों में कैद हुए लोग, सांस लेना भी हुआ दूभर

21 Feb 2026

VIDEO: जन्मजात टेढ़ी और चपटी थी नाक, एसएन के चिकित्सकों ने कर दिया कमाल; चार घंटे की सर्जरी से बदली जिंदगी

21 Feb 2026

VIDEO: क्यों कमजोर होने लगी हैं बच्चों की हड्डियां? लंबाई भी नहीं बढ़ रही; चिकित्सकों ने बताई मुख्य वजह

21 Feb 2026

VIDEO: मोच आने पर न कराएं मालिश, लिगामेंट को पहुंचेगी क्षति

21 Feb 2026

भिवानी: जाटूलोहारी में किसानों के सब्र का टूटा बांध, रेलवे अंडर में जलभराव को लेकर किया प्रदर्शन

21 Feb 2026

VIDEO: एआई बताएगा हड्डी में है ट्यूमर है कि नहीं, कितने वर्षों में होगा गठिया; सर्जरी की सफलता भी करेगा तय

21 Feb 2026

महिला को पकड़ने आई फिरोजाबाद पुलिस, महिला ने स्वयं लगाई झोपड़ी में आग

21 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed