{"_id":"699987eff96c4df87b0605c1","slug":"video-1239-dogs-caught-in-narnaul-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में पकड़े गए 1239, भेजे गए शेल्टर होम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के शहरी क्षेत्रों व सार्वजनिक स्थानों में आवारा कुत्तों को पकड़ने, उनका पंजीकरण करने और उनकी संख्या नियंत्रित करने के लिए नसबंदी का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
जिला नगर आयुक्त रणवीर सिंह ने बताया कि अब तक जिले की विभिन्न नगर पालिकाओं और नगर परिषदों के तहत कुल 1239 कुत्तों को पकड़ा जा चुका है।
उन्होंने बताया कि नगर परिषद नारनौल में 18 जनवरी से अब तक सबसे ज्यादा 483 कुत्तों को पकड़ा गया है। जिनमें से 396 की नसबंदी कराई जा चुकी है। जिसके लिए रघुनाथपुरा में केंद्र बनाया गया है।
नगरपालिका नांगल चौधरी में 7 जनवरी से अब तक 375 कुत्तों को पकड़ा गया है और इन सभी 375 कुत्तों की नसबंदी का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। जिसके लिए ढाणी कुम्भा वाली में केंद्र बनाया गया है।
इसी प्रकार नगरपालिका कनीना में 3 फरवरी से शुरू हुए अभियान के तहत अब तक 280 कुत्ते पकड़े गए हैं, जिनमें से 260 कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है। कनीना में भी केंद्र स्थापित कर कार्य किया जा रहा है।
नगर पालिका अटेली मंडी में 12 जनवरी से जारी इस मुहिम के तहत अब तक 101 कुत्ते पकड़े गए हैं और 95 कुत्तों की नसबंदी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अटेली मंडी में पुराने नगर पालिका कार्यालय के समीप केंद्र बनाकर कार्य को सुचारू रूप से चलाया जा रहा है।
वहीं नगर परिषद महेंद्रगढ़ में भी इस दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। महेंद्रगढ़ में आगामी 23 फरवरी से व्यापक अभियान शुरू होने जा रहा है, जिसके लिए वार्ड नंबर 8 स्थित कम्युनिटी सेंटर को केंद्र के रूप में चिह्नित किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।