सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Elderly man died and a young man was seriously injured in two separate road accidents

जांजगीर चांपा: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग की मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल

अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Feb 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
सार

पहली घटना में ग्राम हाथनेवरा में ईक्को वाहन की टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय रवि पटेल घायल हो गए, जिनके पैर में फ्रैक्चर आया है। दूसरी घटना में जगदल्ला-सिवनी मार्ग पर छोटा हाथी ने साइकिल सवार 60 वर्षीय तुलसीदास महंत को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Elderly man died and a young man was seriously injured in two separate road accidents
टक्कर मारने वाला छोटा हाथी
विज्ञापन

विस्तार

जिले के चांपा थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम दो अलग-अलग गंभीर सड़क हादसे हुए, जिनमें एक बुजुर्ग की दुखद मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ही घटनाओं में तेज रफ्तार वाहनों का कहर देखने को मिला।

Trending Videos

ईक्को की टक्कर से बाइक सवार घायल

पहला हादसा ग्राम हाथनेवरा में हुआ, जहां 25 वर्षीय रवि पटेल, पिता सम्मेलाल पटेल, अपनी बाइक से जा रहे थे। विपरीत दिशा से आ रही एक चारपहिया ईक्को ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में रवि के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं, जिनमें एक पैर फ्रैक्चर हो गया। घायल रवि को तत्काल शासकीय बीडीएम अस्पताल चांपा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटा हाथी की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

दूसरी घटना जगदल्ला–सिवनी मार्ग पर हुई। चांपा सदर बाजार के डोंगाघाट निवासी 60 वर्षीय तुलसीदास महंत साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही छोटा हाथी ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मारी। इस भीषण टक्कर से बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही लहूलुहान हो गए। मानवता दिखाते हुए वाहन चालक ने उन्हें उसी वाहन से बीडीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को मर्च्युरी में रखवाया गया है और मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। चांपा पुलिस ने वाहन सहित चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

लगातार हादसों से नागरिकों में चिंता

शहर में लगातार हो रही इन दुर्घटनाओं से स्थानीय नागरिक चिंतित हैं। उनका कहना है कि तेज रफ्तार और यातायात नियंत्रण की कमी हादसों का मुख्य कारण है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए क्या ठोस कदम उठाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed