{"_id":"699989c1826bad5b640d1903","slug":"video-ayathhaya-pahaca-katharaya-matara-karatavarathhana-saha-bl-aana-val-samaya-ma-ai-bnana-ja-raha-sabsa-bugdha-sakatara-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या पहुंचे केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, बोले- आने वाले समय में AI बनने जा रहा सबसे बड़ा सेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या पहुंचे केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, बोले- आने वाले समय में AI बनने जा रहा सबसे बड़ा सेक्टर
यूपी के अयोध्या के वाल्मीकि एयरपोर्ट पर शनिवार को केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह उतरे। यहां से वह अपने गृह जनपद गोंडा के लिए रवाना हुए। इससे पहले एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने हाल ही में आयोजित एआई समिट को देश के युवाओं के लिए ऐतिहासिक अवसर बताया।
उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने वाले समय में सबसे बड़ा सेक्टर बनने जा रहा है। भारत के युवा पहले ही कंप्यूटर व आईटी क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व कर रहे हैं। इस समिट से करोड़ों डॉलर के निवेश की संभावनाएं बनी हैं। कई विदेशी कंपनियों ने कमिटमेंट दिया है। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दूरदर्शी बताते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार एआई के सकारात्मक उपयोग को बढ़ावा देने और इसके नकारात्मक पहलुओं को नियंत्रित करने के लिए नीति निर्माण पर काम कर रही है। एआई समिट के दौरान विपक्ष के विरोध पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी। इसे देश को बदनाम करने की साजिश बताया।
विदेश नीति पर उन्होंने कहा कि भारत ने नए अंतरराष्ट्रीय रिश्ते स्थापित किए हैं। अयोध्या का वैश्विक महत्व तेजी से बढ़ा है। गुयाना के उपराष्ट्रपति के अयोध्या आगमन को उन्होंने भारत की बढ़ती वैश्विक साख का प्रमाण बताया। यूएस डील पर सुप्रीम कोर्ट की रोक को लेकर विपक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि इस समझौते से किसानों, युवाओं और रक्षा क्षेत्र को नई तकनीक मिलती।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।