{"_id":"6999878320f66c1b500e8206","slug":"video-unas-new-sp-sachin-hiremath-paid-obeisance-at-the-maa-chintpurni-darbar-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना के नए एसपी सचिन हिरेमठ ने मां चिंतपूर्णी दरबार में टेका माथा, पैदल घूमकर परखी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना के नए एसपी सचिन हिरेमठ ने मां चिंतपूर्णी दरबार में टेका माथा, पैदल घूमकर परखी सुरक्षा व्यवस्था
ऊना जिले के नए पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने शनिवार को प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी मंदिर में पहुंचकर माता के दरबार में माथा टेका और जिले की कानून व्यवस्था के साथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। एसपी हिरेमठ मंदिर परिसर में पैदल ही पहुंचे और श्रद्धालुओं की आवाजाही से जुड़े विभिन्न व्यवस्थाओं को मौके पर देखा। इस दौरान उन्होंने एंट्री गेट, आउट गेट तथा गेट नंबर-2 से श्रद्धालुओं की आवाजाही की व्यवस्था का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद थाना प्रभारी जयराम शर्मा ने उन्हें मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, पुलिस तैनाती तथा श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सुरक्षा के सभी इंतजाम मजबूत बनाए रखें, विशेषकर भीड़ वाले दिनों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए।
उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा दोनों पुलिस की प्राथमिकता हैं और इसे लेकर नियमित रूप से निरीक्षण जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।