{"_id":"699987108f79d3109d0887a2","slug":"video-farmers-protest-in-bhiwani-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: जाटूलोहारी में किसानों के सब्र का टूटा बांध, रेलवे अंडर में जलभराव को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: जाटूलोहारी में किसानों के सब्र का टूटा बांध, रेलवे अंडर में जलभराव को लेकर किया प्रदर्शन
गांव जाटू लोहारी के सैंकड़ों किसानों के सामने अजीबोगरीब समस्या खड़ी हो गई है। रेलवे अंडर पास में पानी जमा होने से गांव के किसानों के सामने रोजी रोटी की संकट बना है। भिवानी हांसी रेलवे लाइन के गेट संख्या 60 सी व 62 के अंडर पास में जमा पानी के स्थाई समाधान की मांग को लेकर गांव लोहारी जाटू के किसानों ने रेलवे लाइन के पास अनिश्चितकालीन धरना दे दिया है। इनका कहना है कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो भूख हड़ताल पर बैठने पर मजबूर होंगे व लाइन का निर्माण कार्य भी रोकेंगे। जिसकी ज़िम्मेदारी स्वंय रेलवे विभाग या सरकार की होगी। बता दें कि दोनों अंडरपास का रास्ता चार गांवों को जोड़ता है। जहां से रोजाना सैकड़ों राहगीरों का आवागमन होता है, लेकिन पिछले 4-5 माह से यहां चार फीट पानी जमा होने के कारण काफी समस्याओं का सामना किसानों व ग्रामीणों को करना पड़ता है। यहां से ट्रैक्टर ट्रॉली या मशीनें किसान निकाल भी लें तो जंग खाने लगती हैं। बैरिंग हर रोज जाम हो जाते हैं। जिसके चलते गांव से दूसरी तरफ किसानों का आना जाना बंद हो चुका है। वो ना हरा चारा ला पाते और ना अब सरसों का कटाई कर पा रहे। जाटू लोहारी गांव के किसान जयपाल व कृष्ण शर्मा ने कहा कि रेलवे अंडर पास में पानी भरा रहने से उनके दूसरी साइड के खेतों में जाना बंद हो गया है। वो ना हरा चारा ला पा रहे और ना सरसों का पक्की हुई फसल की कटाई कर पा रहे। दुखी मन से किसान कहते हैं कि अब उनको रोटी के लाले पड़ने लगे हैं। एक एक एकड़ जमीन है। यही हाल रहा तो वो भी बिक जाएंगे। परेशान किसानों का कहना है कि वो डीसी से लेकर विधायक तक से मिल चुके हैं। पर हर जगह समाधान की जगह आश्वासन ही मिल रहा है। परेशान होकर किसानों ने अब अंडर पास पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।